बिग बॉस 16: सलमान खान हुए ट्रोल, 19 साल की सुंबुल को लताड़ने पर लोगों ने लगाई क्लास
सुंबुल तौकीर की सलमान खान ने क्लास लगाई और ये लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। सलमान खान को कहा जा रहा है कि उन्होंने शालीन और एमसी से फोकस शिफ्ट करने के लिए सुंबुल को लताड़ा।
Updated : November 20, 2022 11:30 AM ISTसुंबुल तौकीर की सलमान खान ने क्लास लगाई और ये लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। सलमान खान को कहा जा रहा है कि उन्होंने शालीन और एमसी से फोकस शिफ्ट करने के लिए सुंबुल को लताड़ा।
बिग बॉस 16 में हर वीकेंड का वार सलमान खान का इंतजार किया जाता है। सलमान खान अकसर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं तो कभी मजे मजे में उनकी टांग खींचते हैं। लेकिन हाल ही में बिग बॉस होस्ट ने सुंबुल तौकीर को जमकर लताड़ा है। दरअसल वो उनको शालीन पर निर्भर बताया और कहा कि वो शालीन को बिल्कुल अकेला नहीं छोड़ती हैं। लेकिन लोगों को फर्क साफ समझ आ गया। तमाम दर्शकों ने कहा कि सलमान खान ने ऐसा इसलिए किया ताकि शालीन और एमसी स्टेन से फोकस हटाया जा सके और सारा दोष 19 साल की सुंबुल तौकीर पर मढ़ दिया।
शालीन 40 के हैं और सुंबुल 19 की और इसमें सिर्फ सुंबुल को डांटना लोगों को पसंद नहीं आया। टीना दत्ता जबकि शालीन के लिए ज्यादा ओबसेस्ड नजर आईं। सलमान खान पर लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने एपिसोड्स ठीक से देखे ही नहीं जबकि वो कहते हैं कि वो खुद पूरा एपिसोड देखते हैं। एक यूजर ने लिखा कि टीना शालीन के साथ वापस आ गईं, सलमान खान खुश हैं और क्लास लगी सुंबुल की। यहां देखिए दर्शकों के रिएक्शन्स।
I'm not #SumbulTouqueerKhan Fan I'm From #PriyankaPaltan but The Way #SalmanKhan𓃵 ne Iski Ijjat ki Dhajjiyan udai hai on National Television Just For TRP
— mr Khan (@mr_sany_) November 19, 2022
It's really Disgusting to Watch 👎
SHAME ON YOU COLORS AND SALMAN
BB16 THE PRIYANKIT SHOW#BiggBoss16 #BiggBoss pic.twitter.com/ZvenobD65E
Sumbul cried and said " yeh bahut galat hai mere man me kabhi kuchh galat nahi thha "
— SUMBUL KHAN TEAM ❤️ (@SumbulKhanTeam) November 19, 2022
Sumbul has guts to take stand even against Salman 🔥 DON'T CRY GIRL..THIS JOURNEY MAKES YOU STRONG AND YOU'LL COME BACK LIKE SHERANI.
STAY STRONG SUMBUL#BiggBoss16#SumbulTouqeerKhan pic.twitter.com/AIskqNLc7q
Ankit is Aggressive.
— 𝓡𝓮𝓮𝓷𝓮 🌼 (@Reene343) November 19, 2022
Sumbul is Obsessed.
Tina never lies.
BB doesn't support violence.
Salman doesn't read a script.
And we supposed to take this seriously. 😭#AnkitGupta #SumbulTouqeerKhan #BB16
All this drama for nothing 👏 shalin is back with tina. Hugging, cuddling and even salman is enjoying now. Such a time waste all this has been. Insabme kata sirf sumbul ka🥲#bb16 #priyankit#WeekendKaVaar
— Ankit 💫 (@not_ur_nemesis) November 19, 2022
सुंबुल तौकीर को शुरू से ही ऐसा माना जा रहा था कि वो शालीन का सहारा लेकर खेल रही हैं। उन्हें साजिद खान ने भी समझाया था। लेकिन बाद में सुंबुल ने अपना गेम बदला था। हालांकि उन्हें फिर भी सलमान खान से डांट पड़ी है। वैसे एमसी स्टेन को उनकी गालियों की सजा मिली है। वो घर में अगले चार हफ्तों के लिए नॉमिनेट रहेंगे। टीना से सुंबुल और एमसी स्टेन के बीच पूछा गया था कि क्या इनमें से किसी को घर से बाहर निकाल देना चाहिए तो टीना ने मना कर दिया था।