बिग बॉस 16: सलमान खान ने किया नया ऐलान, वीकेंड पर बदला शो का टाइम
सलमान खान ने बिग बॉस 16 के वीकेंड एपिसोड्स के नए टाइमिंग्स का ऐलान किया है। अब ये शो शनिवार और रविवार को 9.30 बजे नहीं आया करेगा।
Updated : November 29, 2022 07:11 PM ISTसलमान खान ने बिग बॉस 16 के वीकेंड एपिसोड्स के नए टाइमिंग्स का ऐलान किया है। अब ये शो शनिवार और रविवार को 9.30 बजे नहीं आया करेगा।
बिग बॉस 16 में इस वक्त बवाल और धमाल दोनों चल रहा है। इस बार घर में 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। घर में पूरे हफ्ते हंगामा होने के बाद वीकेंड का इंतजार किया जाता है क्योंकि तब सलमान खान भी आते हैं। हालांकि इस बार वो शुक्रवार को ही शुक्रवार का वार लेकर आ जाते हैं। लेकिन वीकेंड तो फिर वीकेंड ही है। अभी तक वीकेंड पर ये शो 9.30 बजे दिखाया जा रहा है। सलमान खान ने अब ऐलान किया है कि इस बार से ये टाइमिंग्स बदल जाएंगे। बिग बॉस 16 वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को 9.30 बजे नहीं बल्कि 9 बजे से दिखाया जाएगा। जबकि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ये शो 10 बजे दिखाया जाता है।
Naye waqt par milenge ab aapko Salman Khan! Set your reminders to every Saturday - Sunday, 9:00 PM. 😍
— ColorsTV (@ColorsTV) November 28, 2022
Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot#BB16 #BiggBoss@BeingSalmanKhan pic.twitter.com/weGykQBuX8
फिलहाल घर में शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, सुम्बुल तौकीर, प्रियंका चाहर चौधरी, टीना दत्ता, शालिन भनोट और साजिद खान नॉमिनेटेड सदस्य हैं। देखना होगा कि घर से कौन बाहर होगा। फिलहाल शिव ठाकरे ने एक बार फिर से निमृत कौर अहलूवालियो को कैप्टन बनवा दिया था, जिसकी वजह से टीना दत्ता काफी खफा थीं। उन्होंने जमकर अपना गुस्सा निकाला था और निमृत से उनकी दोस्ती भी गड़बड़ हो गई है। शिव को टीना ने धोखा देने वाला इंसान कहा।
घर में एक बड़ा ट्विस्ट सुंबुल को लेकर आया था। बिग बॉस ने सुंबुल और उनके पापा के बीच हुए बातचीत को सब घरवालों के बीच लीक कर दिया था। जिससे शालीन और टीना काफी ज्यादा भड़क गए थे। इसके बाद टीना की मां भी इस लड़ाई में कूद पड़ी थीं। घरवाले बाहर से ही अपना गेम खेल रहे थे। लेकिन एक दिन इन सभी के घरवालों को सलमान खान के साथ स्टेज पर भी बुला लिया गया था। बाद में घर में सुंबुल का साथ देने के लिए उनके दोस्त और को-स्टार फहमान खान आए थे। हालांकि वो वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर नहीं बल्कि एक दिन के मेहमान बनकर आए थे।