चारू असोपा ने रोते हुए बताया पति राजीव सेन को ड्राइवर के साथ अफेयर का शक, देखिये वीडियो
एक्टर करण मेहरा से उनके अफेयर होने का आरोप लगाया था। अब इसके जवाब में चारू का रोते हुए एक इंटरव्यू सामने आया है। सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में चारू ने बताया कि राजीव हर वक्त उनपर शक करते थे। यहां तक कि उन्हें ये भी लगता था कि बीवी का ड्राइवर से भी अफेयर है।
Updated : November 05, 2022 04:20 PM ISTएक्टर करण मेहरा से उनके अफेयर होने का आरोप लगाया था। अब इसके जवाब में चारू का रोते हुए एक इंटरव्यू सामने आया है। सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में चारू ने बताया कि राजीव हर वक्त उनपर शक करते थे। यहां तक कि उन्हें ये भी लगता था कि बीवी का ड्राइवर से भी अफेयर है।
राजीव सेन और चारू असोपा का पारिवारिक कलह अब बड़ी खबर बन गया है। दोनों खुल कर मीडिया के सामने एक दूसरे के उपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। हाल में राजीव ने चारू पर पहली शादी छुपाने और एक्टर करण मेहरा से उनके अफेयर होने का आरोप लगाया था। अब इसके जवाब में चारू का रोते हुए एक इंटरव्यू सामने आया है। सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में चारू ने बताया कि राजीव हर वक्त उनपर शक करते थे। यहां तक कि उन्हें ये भी लगता था कि बीवी का ड्राइवर से भी अफेयर है।
इंटरव्यू में चारू रोते हुए कहती हैं कि राजीव कुछ भी बात करके सुलझाना नहीं चाहते। वो कुछ सुनते नहीं है और स्थिति से भाग जाते हैं। आगे एक्ट्रेस ने बताया कि ‘राजीव बिना बात के शक करते थे। अगर घर पर कोई आया और उसने पूछा लिया कि, आप कैसी हैं और मैंने उसका जवाब दे दिया तो भी उन्हें लगता कि इससे मेरा अफेयर चल रहा है।'
एक्ट्रेस ने कहा, 'राजीव ने कहा कि मेरा ड्राइवर संग चक्कर चल रहा मेरा। ये कैसी बेतुकी बातें है?' चारू ने बताया कि वो अपनी शादी को बचाना चाहती थीं और इसके लिए मैरिज काउंसलिंग के लिए भी अपॉइंटमेंट लिया था, लेकिन राजीव वहां जाने के लिए राजी नहीं हुए।‘
बता दें, दोनों ने परिवार की मौजूदगी में साल 2019 में क्रिस्चियन और हिंदू रीतिरिवाज से शादी की थी। चारू के मुताबिक शादी के बाद से दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं रहा। एक्ट्रेस ने पति पर किसी अन्य महिला के साथ अफेयर, मारपीट और गाली गलौज कर आरोप लगाया था। वहीं राजीव ने एक्ट्रेस को हर प्लेटफार्म से ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, इसके बीच दोनों ने साथ में बेटी जियाना का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था।