अपने पीछे डेढ़ साल का बेटा छोड़ गए दीपेश भान, 3 साल पहले हुई थी शादी
भाभीजी घर पर हैं सीरियल के दीपेश भान अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके जाने के बाद उनके परिवार को बहुत बड़ा सदमा लगा है। क्योंकि उनकी तीन साल पहले शादी हुई थी और उनका डेढ़ साल का बेटा भी है।
Updated : July 23, 2022 05:54 PM ISTभाभीजी घर पर हैं सीरियल के दीपेश भान अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके जाने के बाद उनके परिवार को बहुत बड़ा सदमा लगा है। क्योंकि उनकी तीन साल पहले शादी हुई थी और उनका डेढ़ साल का बेटा भी है।

'भाभीजी घर पर हैं' शो में मलखान का किरदार करने वाले दीपेश भान अब हमारे बीच नहीं हैं। वो सुबह जिम गए थे और उसके बाद क्रिकेट खेल रहे थे तो अचानक गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश भान सीरियल में अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। उनके जाने के बाद सीरियल के हर गिरदार ने उनके लिए दुख जताया है। शुभांगी अत्रे जो अब शो का हिस्सा नहीं, उन्हें भी दीपेश के जाने का शॉक लगा है। दीपेश के जाने से इंडस्ट्री के लिए तो एक लॉस है ही लेकिन सबसे ज्यादा लॉस तो उनके परिवार वालोंके लिए हैं।
दीपेश ने तीन साल पहले साल 2019 में ही अपना घर बसाया था। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है। उन्होंने पिछले साल खुद अपने बेटे के बारे में जानकारी दी थी। एक पोस्ट में दीपेश ने लिखा था, ''पिछले महीने 14 जनवरी 2021 को हमें ईश्वर के आशीर्वाद स्वरूप एक बेटा मिला है और आज वह पूरे एक महीने का हो गया है। आप सभी की दुआएं चाहिए, भगवान आप सभी को आशीर्वाद दे।''
दीपेश ने भाभीजी घर पर हैं के अलावा 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला', 'एफआईआर' और 'बिंदास टीवी के चैंप' जैसे शोज में काम किया था। टीवी का सफर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने अपने स्ट्रगल पर बात करते हुए कहा था, ''ऐसा लगता है कि आप मुंबई जाकर फौरन एक्टर बन जायेंगे। आपको फिल्म मिलेगी, घर के बाहर पोस्टर लगे होंगे। पर सच इससे काफी उलट है, क्योंकि मुंबई में 6 महीने बीतने के बाद ही आपके तोते उड़ने लगते हैं।'' दीपेश के जाने के बाद अब भाभीजी घर पर हैं शो में टीका-मलखान की जोड़ी नजर नहीं आएगी।