धीरज धूपर के बेटे में भी है पापा की ये खूब, इसलिए नाम रखा 'ज़ेन'
धीरज धूपर ने एक बार फिर से अपने बेटे का दीदार कराया है। उन्होंने अपने का नाम भी बताया है और कहा कि उनके जैसे ही उनके बेटे को भी डिंपल्स पड़ते हैं।
Updated : September 11, 2022 02:32 PM ISTधीरज धूपर ने एक बार फिर से अपने बेटे का दीदार कराया है। उन्होंने अपने का नाम भी बताया है और कहा कि उनके जैसे ही उनके बेटे को भी डिंपल्स पड़ते हैं।
धीरज धूपर इन दिनों झलक दिखला जा 10 में जलवा दिखा रहे हैं। इसके अलावा एक्टर 'शेरदिल शेरगिल' में नजर आएंगे। धीरज इन दिनों अपने काम ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में हैं। वो पिछले महीने पापा बने थे। इसके बाद से वो जब जब अपने बेटे की झलक दिखाते हैं, वो फोटोज सोशल मीडिया पर छा जाती है। अब हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए अपने बेटे का नाम बताया है। उनके बेटे के नाम ज़ेन है।
धीरज ने जो अपने बेटे की फोटो शेयर की है, उसमें उनके बेटे ने मिक्की माउस के प्रिंट वाले कपड़े पहने हैं। उन्होंने बेटे को सीने से लगाया हुआ है। धीरज ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके बेटे को भी उनकी तरह डिंपल्स पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अब उनके बेटे के पास ही उनका दिल रहता है। उन्होंने अपने बेटे से प्यारी कोई चीज नहीं देखी और न ही वो किसी ऐसे से मिले हैं जो उनके बेटे से प्यारा हो। तो उन्होंने उसका नाम ज़ेन रखा है।
इस पोस्ट की नीचे हिना खान समेत कुछ सितारों ने अपना प्यार बरसाया है। इसके अलावा उनके फैंस तो इस बच्चे के लिए ढेर सारी दुआ कर रहे हैं और प्यार दे रहे हैं।
बता दें कि धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की मुलाकात ‘माता-पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर 2009 में हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था और इसके बाद कपल ने साल 2016 में शादी की थी। धीरज धूपर ने 2 अप्रैल 2022 को को विन्नी अरोड़ा की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटोज के साथ ये ऐलान किया था। इसके बाद 16 मई 2022 को विन्नी के लिए गोद भराई रस्म भी हुई थी। दोनों 10 अगस्त को पैरेंट्स बने हैं। धीरज और धूपर ने ये गुड न्यूज खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और लिखा था, ''हमें ये घोषणा करते हुए बेहद खुशी है कि, हमें बेटा हुआ है।'' खैर अब दोनों अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव में प्रवेश कर चुके हैं और दोनों की खुशियां सातवें आसमान पर हैं।