गुम है किसी के प्यार में: अपनी ऑनस्क्रीन सौतन की शक्ल से अब भी नफरत करती हैं ऐश्वर्या शर्मा? खुन्नस में आकर किया ये काम
सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी से अलग होने के बाद भी आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
Updated : October 20, 2023 05:23 PM ISTसीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी से अलग होने के बाद भी आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' अक्सर सोशल मीडिया पर छाया रहता है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से ये शो अक्सर लोगों ने निशाने पर रहता है। माना जाता है कि सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर सितारों की भी आपस में बनती है। आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा की दुश्मनी के बारे में भला कौन नहीं जानता। आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा 2 साल में एक दूसरे की जानी दुश्मन बन चुकी हैं। लंबे समय से आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा को एक साथ नहीं देखा गया है।
दावा किया जाता है कि नील भट्ट की वजह से आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच खटपट हो चुकी है। फैंस को लगता है कि अब तो आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा एक दूसरी की शक्ल भी नहीं देखना चाहती हैं। तभी तो ऐश्वर्या शर्मा के शो छोड़ने की खबर पर आयशा सिंह ने जरा सा भी रिएक्ट नहीं किया था। इसी बीच आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो गुम है किसी के प्यार में की कहानी से अलग होने के बाद भी आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा की दुश्मनी में कोई कमी नहीं आई है। यही वजह है जो टीवी की इन दोनों हसीनाओं ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई है। लोगों ने तो सोशल मीडिया पर आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का मजाक भी बनाना शुरू कर दिया है।
Ayesha and Aish Unfollowed ecah other lmao 😭😂 , We Know What kind of Vibes were at set and how Much Ayesha Suffered Due to the Clowns 🤧
— кяιѕнηα ✨ (@Analyst_Krishna) May 30, 2023
हाल ही में आयशा सिंह ने ऐश्वर्या शर्मा की जगह शिव ठाकरे को सपोर्ट करना शुरू कर दिया था। शिव ठाकरे भी ऐश्वर्या शर्मा के साथ खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा ले रहे हैं। फैंस को लग रहा है कि आयशा सिंह की इस हरकत ने ऐश्वर्या शर्मा का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस घटना के बाद ही आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने एक दूसरे को अनफॉलो किया है।