गुम है किसी के प्यार में: पाखी को लगेगी शक करने की बीमारी, सौतेले भाई बहन की तरह भिड़ेंगे विनायक और सवि
नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में पाखी सई पर एक नया आरोप लगाने वाली है। दूसरी तरफ विनायक और सवि सौतेले भाई बहन की तरह लड़ाई करने वाले हैं।
Updated : December 01, 2022 11:40 AM ISTनील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में पाखी सई पर एक नया आरोप लगाने वाली है। दूसरी तरफ विनायक और सवि सौतेले भाई बहन की तरह लड़ाई करने वाले हैं।
स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में विराट और सई की राहें बार बार टकरा रही हैं। विराट चाहकर भी सई से दूर नहीं रह पा रहा है। ऐसे में पाखी को अपनी शादी टूटने का डर सताने लगा है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक आपने देखा कि विराट और सई मिलकर घायल लोगों की मदद करते हैं। इस दौरान विराट और सई काफी करीब आ जाते हैं। विराट और सई को साथ देखकर कमिश्नर हैरान रह जाएगा। जिसके बाद कमिश्नर सई को अपने डिपार्टमेंट में काम करने का ऑफर देता है। ये बात जानकर पाखी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इसी बीच सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में एक और ट्विस्ट आने वाला है।
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी विराट से सई के साथ काम करने से इनकार करेगी। विराट पाखी से कहेगा कि वो सई को अपने डिपार्टमेंट में काम नहीं करने देगा। ये बात जानकर अश्विनी काफी खुश हो जाएगी। दूसरी तरफ सई भी विराट के साथ काम न करने का मन बनाएगी। सई किसी और नौकरी के लिए इंटरव्यू देगी। इससे पहले सई विराट के ऑफिस पहुंच जाएगी।
विराट के ऑफिस में सई एक लड़की से टकराएगी। इस लड़की से बात करके सई को एहसास होगा कि उसे पुलिस के साथ मिलकर काम करना चाहिए। ऐन मौके पर सई अपना फैसला बदल देगी। वहीं विराट भी कमिश्नर के सामने सई के साथ काम करने के लिए हामी भर देगा। ये बात जानकर पाखी का दिमाग खराब हो जाएगा। पाखी को लगने लगेगा कि सई उससे विराट को छीन लेगी।
Chalo ghar par biwi kam par ex wife zindagi ho toh iss adami jaise phele biwi mana kiya phir yaha ha but dhekna hai pyaari biwi kya karegi iska and ghar par biwi ko hug nahi kiya par ex ke saath handshake nice 😏😏😏 #ghumhaikisikeypyaarmeiin pic.twitter.com/BHVmDJJYkk
— Sneha roy Yadav (@SneharoyYadav1) December 1, 2022
पाखी आरोप लगाएगी कि वो उसकी शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर रही है। दूसरी तरफ सवि और विनायक के बीच भी झगड़ा शुरू हो जाएगा। विनायक और सवि एक दूसरे के साथ सौतेले भाई बहन की तरह लड़ने वाले हैं।