झलक दिखला जा 10: मां श्रीदेवी के नक्शे कदम पर चलेगी बेटी जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित संग करेंगी ये काम
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्म मिली को प्रमोट करने के लिए झलक दिखला जा के मंच पर पहुंचेगी। जहां पर वो फुल मस्ती और धमाल करती हुई नजर आएंगी।
Updated : October 28, 2022 06:58 AM ISTएक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्म मिली को प्रमोट करने के लिए झलक दिखला जा के मंच पर पहुंचेगी। जहां पर वो फुल मस्ती और धमाल करती हुई नजर आएंगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म देवदास के फेमस गाने पर डांस करते हुए अबकि बार झलक दिखला जा के मंच का तापमान बढ़ाने के लिए तैयार है। मंच पर उनका साथ देने का काम जाह्नवी कपूर ने किया हैं। जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म मिली का प्रमोशन करने के लिए इस हफ्ते के अंत में शो में एक गेस्ट के तौर पर पहुंचती हुई दिखाई देंगी। इस बार इस डांस रियलिटी शो के सीजन 10 को जाने-माने बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर, इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने और खूबसूरत डांसिंग क्वीन नोरा फतेही जज कर रही हैं।
जाह्नवी जैसे ही शो के सेट पर पहुंचेंगी उनका जोरदार तालियों से स्वागत किया जाएगा। एक्ट्रेस रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए दिखाई देंगी और उसमें स्टनिंग लग लग रही होंगी। कलर्स टीवी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर की गई झलकियों में हम जान्हवी को माधुरी दीक्षित के साथ 'काहे छेड़ मोहे' गाने पर डांस करते हुए देख पाएंगे। यह गाना 90 के दशक की फिल्म देवदास का गाना था, जिसमें एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान ली़ड रोल में थे। इस गाने को दिग्गज कलाकार कविता कृष्णमूर्ति, बिरजू महाराज और खुद माधुरी दीक्षित ने गाया था।
Madhuri aur Janhvi ki inn adaaon par nisaar ho jaane ke liye rahiye ready 🤩
— ColorsTV (@ColorsTV) October 27, 2022
Dekhiye #JhalakDikhhlaJaa har Sat-Sun, raat 8 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot @PypAyurved @LibertyShoesLtd @stingind @MadhuriDixit #JanhviKapoor pic.twitter.com/oys5QXPuyO
श्रीदेवी ने भी इसी गाने पर किया था डांस
झलक दिखला जा 10 के सेट पर गाने पर परफॉर्म करने से पहले, माधुरी ने याद करते हुए बताया कि कैसे जान्हवी की मां श्रीदेवी ने डांस रियलिटी शो के पहले सीज़न में उसी गाने पर डांस किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 फरवरी, 2018 को फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया, जब उन्हें उनके पति बोनी कपूर द्वारा दुबई में एक बाथटब में बेहोश पाया गया था।
जान्हवी कपूर की बात करें तो वो कपूर मलयालम फिल्म हेलेन की रीमेक मिली में काम करती हुई दिखाई देंगी। बाद में वह एक्टर राजकुमार राव के साथ स्पोर्ट्स फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और एक्टर वरुण धवन के साथ एक्शन फिल्म 'बावल' में दिखाई देंगी।