झलक दिखला जा 10: करण जौहर का डांस देखकर घुमा लोगों का सिर, कहा- थप्पड़ मारने का मन करता है
कलर्स टीवी ने डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा 10 से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें शो के करण जौहर होस्ट मनीष पॉल के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्हें डांस करता देख कई लोगों के सिर घूम गया।
Updated : August 12, 2022 03:30 PM ISTकलर्स टीवी ने डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा 10 से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें शो के करण जौहर होस्ट मनीष पॉल के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्हें डांस करता देख कई लोगों के सिर घूम गया।
करण जौहर और मनीष पॉल
कलर्स टीवी पर फिर से डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा की शुरुआत होने जा रही है। इस बार का सीजन पिछले बारे कई सीजनों से बिल्कुल अलग होने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस बार के जज भी बिल्कुल अलग है और कंटेस्टेंट्स भीं। शो के कई प्रोमोज कलर्स टीवी ने फैंस के बीच शेयर कर दिए हैं, जिनमें से कुछ प्रोमोज में तो शो के कंटेस्टेंट्स जजों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शो के जज करण जौहर और होस्ट मनीष पॉल से जुड़ा एक प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया, जिसमें करण बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए हैं।
प्रोमो की शुरुआत में मनीष पॉल और करण जौहर कुछ डांस स्टेप कर रहे होते हैं। लेकिन तभी मनीष कोई और डांस स्टेप करने लगता है। करण जौहर फिर उन्हें सिखाते हैं कि किस स्टेप पर डांस करना है। दोनों फिर इसके बाद जमकर डांस करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद प्रोमो के एंड में दोनों ये बताते हैं कि झलक दिखला जा पांच साल बाद फिर से टीवी पर वापसी करने जा रहा है। ये शो कलर्स चैनल पर 3 सितंबर से शुरु होने जा रहा है।
कलर्स टीवी ने जो करण जौहर और मनीष पॉल का प्रोमो रिलीज किया है उसे देखकर लोग ज्यादा खुश होते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डांस के अलावा सबकुछ था। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- करण के एक्सप्रेशन को देखकर उसके मुंह पर थप्पड़ मारने का मन करता है। एक यूजर ने तो ये तक सवाल उठा दिया कि हर रियलिटी शो में करण जौहर को लेना जरूरी है क्या? साथ ही कुछ यूजर्स ने तो ये तक कह दिया कि करण तुम डांस नहीं कर सकते हो। एक यूजर ने तो ये भी सवाल खड़ा कर दिया कि शो के पैनल में कोई और कोरियोग्राफर जज के तौर पर क्यों नहीं है। वैसे शो के जिस तरह से कई सारे प्रोमोज सामने आ चुके हैं। उसे देखकर तो इस वक्त हर कोई खुश हो रहा है।