झलक दिखला जा 10: अली असगर ने बताया इसलिए छोड़ा था महिला का किरदार निभाना, 9 महीने तक नहीं मिला काम

अली के दोनों बच्चे नुयान असगर और अदा असगर अपने पिता के बारे में बात करते कहते हैं कि कैसे उनका महिला के गेटअप में आना उनके स्कूल में बच्चों को पसंद नहीं था। उनका मज़ाक बनाया जाता था। बच्चे उन्हें चिढ़ा कर उनके पिता ऑनस्क्रीन किरदार दादी का भी मज़ाक बनाते थे। ये वक़्त अली के दोनों बच्चों के लिए मुश्किल था। वहीं अब अली बताया कि आखिर क्यों उन्हें दादी का किरदार छोड़ना पड़ा। इस वजह से उनके पास कई महीनों तक काम नहीं था।

Updated : September 18, 2022 12:11 PM IST