तेजस्वी प्रकाश का सरप्राइज देख इमोशनल हो गये करण कुंद्रा, सबके सामने करने लगे किस
दुनिया के सामने एक दूसरे के लिए प्यार जताते हैं। साथ ही जब करियर और आगे बढ़ने की बात आये तो बड़ा सपोर्ट बनकर साथ खड़े रहते हैं। अब दोनों का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है।
Updated : November 26, 2022 11:08 AM ISTदुनिया के सामने एक दूसरे के लिए प्यार जताते हैं। साथ ही जब करियर और आगे बढ़ने की बात आये तो बड़ा सपोर्ट बनकर साथ खड़े रहते हैं। अब दोनों का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है।
टीवी के सबसे पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आये दिन खबरों में बने रहते हैं। दुनिया के सामने एक दूसरे के लिए प्यार जताते हैं। साथ ही जब करियर और आगे बढ़ने की बात आये तो बड़ा सपोर्ट बनकर साथ खड़े रहते हैं। अब दोनों का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है।
आमतौर पर करण अपनी लेडी लव को खुश करने के लिए उन्हें सरप्राइज देते रहते हैं। लेकिन इस बार तेजस्वी ने चौंका दिया। दरअसल, काम के सिलसिले में करण मुंबई से बाहर थे और बीती रात ही घर लौटे। ऐसे में तेजस्वी उन्हें रिसीव करने बिना बताये एयरपोर्ट जा पहुंची। करण एक्ट्रेस का ये सरप्राइज देख करण रो पड़े। उन्होंने एक्ट्रेस को गले लगाया।
उनकी इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें दोनों गाड़ी के अंदर बैठे एक दूसरे को किस कर रहे हैं। दोनों के इस प्यार के लिए ही इनके फैंस इन्हें सपोर्ट करते आये हैं। आगे भी इन्हें साथ देखना चाहते हैं।
बता दें, करण और तेजस्वी की दोस्ती की शुरुआत बिग बॉस 15 से हुई थी। इस सीजन का ख़िताब एक्ट्रेस ने जीता साथ ही पंजाबी मुंडे करण का दिल भी जीत लिया। उस समय ऐसी खबरें थीं जिसमें कहा गया था कि सिर्फ शो के लिए दोनों साथ आये हैं। लेकिन इस जोड़ी ने सभी को झूठा साबित करते हुए बता दिया ये एक दूसरे के लिए बने हैं। शो के बाद से दोनों साथ में हैं। दोनों सिर्फ प्यार में ही नहीं है बल्कि शानदार काम कर रहे हैं। इस रिश्ते के बीच एक्ट्रेस ने गोवा में अपने लिए घर खरीद लिया। करण ने शानदार गाड़ी अपने नाम कर ली। अब हाल में दोनों ने मिलकर दुबई में भी अपने लिए घर खरीदा है। प्यार तो ऐसा ही होना चाहिए जो दोनों को साथ आगे बढ़ाये जैसे ये दोनों निजी जिंदगी के साथ अपने प्रोफेशन में भी आगे निकल चुके हैं।