करण कुंद्रा ने राखी सावंत से की मुलाकात, बॉयफ्रेंड आदिल को लगाया गले-वीडियो
जैसे ही करण कुंद्रा ने एंट्री मारी सभी का ध्यान उन्हीं की तरफ हो गया। राखी और करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में नज़र आये थे। अब दोनों को फिर से साथ देखना मज़ेदार था।
Updated : July 31, 2022 10:22 AM ISTजैसे ही करण कुंद्रा ने एंट्री मारी सभी का ध्यान उन्हीं की तरफ हो गया। राखी और करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में नज़र आये थे। अब दोनों को फिर से साथ देखना मज़ेदार था।
ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत इन दिनों अवार्ड शोज़, इवेंट में स्पॉट की जा रही हैं। हाल में वो बॉयफ्रेंड आदिल के साथ दुबई में हुए दादा साहेब आइकॉन अवार्ड में नज़र आई थीं। तो अब अब वो मिड-डे के एक इवेंट में पहुंची। यहां आदिल भी एक्ट्रेस के साथ दिखे। लेकिन जैसे ही करण कुंद्रा ने एंट्री मारी सभी का ध्यान उन्हीं की तरफ हो गया। राखी और करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में नज़र आये थे। अब दोनों को फिर से साथ देखना मज़ेदार था।
करण को देख कर मौजूद पैपराजी उनका नाम चिल्लाने लगते हैं। एक्टर आते हैं और अपनी पुरानी दोस्त राखी को गले लग कर साइड हो जाते हैं। लेकिन बाद में एक्ट्रेस आदिल के साथ फोटो के समय करण को पोज़ देने के लिए वापस बुलाती हैं। देखिये जब ये पुराने दोस्त मिले-
बता दें, राखी और करण कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्टर्स ने बिग बॉस में किया था। वहीं शो के दौरान राखी ने एक्टर को तेजस्वी से दूर रहने की सलाह दी थी और शमिता शेट्टी के साथ उनका बांड बनाने की कोशिश की थी। लेकिन करण ने राखी की नहीं बल्कि अपने दिल की सुनी इसलिए वो आज तक तेजस्वी के साथ रिलेशन में हैं। दोनों को अक्सर साथ ही देखा जाता है।
वहीं राखी और आदिल की बात करें तो दोनों के शादी करने की खबर है। ये खुद एक्ट्रेस ने मीडिया को बताया था। उन्होंने आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड रोशिना को टारगेट करते हुए कहा था कि वो और आदिल जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन मुश्किल ये है कि आदिल के परिवार को राखी नहीं पसंद। अब दोनों परिवार के साथ, उनके आशीर्वाद से शादी करते हैं या उनके बिना। ये जानने का इंतजार हो रहा है।