नागिन 6 के सेट पर घायल तेजस्वी प्रकाश का करण कुंद्रा ने रखा ख्याल, माथे पर आई सूजन को करते दिखें कम
सीरियल नागिन 6 के सेट पर तेजस्वी प्रकाश को चोट लग गई थी। इस बात की जानकारी मिलते ही उनका ख्याल रखने के लिए करण कुंद्रा सेट पर जा पहुंचे और माथे पर आई सूजन पर बर्फ लगाने लगे।
Updated : August 13, 2022 02:24 PM ISTसीरियल नागिन 6 के सेट पर तेजस्वी प्रकाश को चोट लग गई थी। इस बात की जानकारी मिलते ही उनका ख्याल रखने के लिए करण कुंद्रा सेट पर जा पहुंचे और माथे पर आई सूजन पर बर्फ लगाने लगे।
एक अच्छे बेटे, एक फेमस एक्टर और एक मज़ेदार एंकर होने के अलावा, हैंडसम करण कुंद्रा एक बेहतरीन बॉयफ्रेंड भी हैं, जो एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी का बहुत ख्याल रखते हैं। वो अपना ज्यादातर खाली समय उनके साथ बिताना पसंद करते हैं, यही वजह है कि उन्हें कभी-कभी सीरियल नागिन 6 के सेट पर देखा जाता है। तजेस्वी भी उन्हें अपने पास पाकर बहुत खुश रहती हैं। ऐसे में जब तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 के सेट पर चोट लगी तो उन्हें आराम पहुंचने का काम वो करते हुए दिखाई दिए।
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेजस्वी प्रकाश का सिर सूजा हुआ दिखाई दे रहा है। उस पर आईस क्यूब लगाने का काम करण कुंद्रा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ताकि सूजन ज्यादा बढ़े नहीं। तेजस्वी अपने सिर पर आई सूजन को देखकर काफी ज्यादा हैरान रह जाती है। वहीं, करण उस वक्त मजाक में कहते हैं कि जैसे टॉम एंड जैरी के अंदर टॉम सिर पर चोट लगने से निकलता है ना वैसे ही लगी है। इसके बाद करण को रोकते हुए तेजस्वी कहती है कि उन्हें दुख रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि तेजस्वी प्रकाश की ये चोट जल्द से जल्द ठीक हो जाए।
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की मुलाकत सबसे पहले बिग बॉस रियलिटी शो में हुई थी। शो के बाद ऐसा लगा था कि दोनों का रिश्ता खत्म हो जाएगा लेकिन टचवुड उनका रिश्ता अभी भी कायम है। इस वक्त सीरियल नागिन 6 की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। लोगों को तेजस्वी प्रकाश का रोल ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं, करण कुंद्रा हाल ही में एक रियलिटी शो को होस्ट करते हुए नजर आए थे। ऐसा पहली बार नहीं है जब तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का कोई वीडियो इस तरह से लोगों के बीच हिट रहा हो।