लॉक अप 2: इतने समय के लिए ठंडे बस्ते में गया कंगना रनौत का रिएलिटी शो, एकता कपूर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
खबर आ रही है कि एकता कपूर ने लॉक अफ 2 को पोस्टपोन करने का फैसला कर लिया है। इस फैसले के पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे।
Updated : March 03, 2023 09:51 AM ISTखबर आ रही है कि एकता कपूर ने लॉक अफ 2 को पोस्टपोन करने का फैसला कर लिया है। इस फैसले के पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे।
एकता कपूर इस समय अपने जानेमाने रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' की वजह से छाई हुई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एकता कपूर लॉक अप के दूसरे सीजन पर काम कर रही हैं। जिसके बाद कई टीवी सितारों का नाम 'लॉक अप 2' से जोड़ा जाने लगा था। इसी बीच 'लॉक अप 2' को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो एकता कपूर ने 'लॉक अप 2' को पोस्टपोन करने का फैसला कर लिया है। 'लॉक अप 2' को एकता कपूर कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में डालने वाली हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर 'लॉक अप 2' की वजह से इंटरनल इश्यूज का सामना कर रही हैं। बीते कुछ समय में एकता कपूर की टीम ने कई सितारों को 'लॉक अप 2' के लिए अप्रोच किया है। हालांकि ज्यादातर सितारों ने 'लॉक अप 2' का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। हर कोई जानता है कि कंगना रनौत के शो को जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपनी पर्सनल लाइफ को जमाने के सामने लाना होता है। ऐसा करना हर सितारे के बस की बात नहीं है।
ज्यादातर सितारे 'लॉक अप 2' से किनारा कर रहे हैं। टीवी सितारों के रवैये ने एकता कपूर की परेशानियों को बढ़ा दिया है। पिछली बार 'लॉक अप 2' को ओटीटी प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया था। एकता कपूर इस बार 'लॉक अप 2' को टीवी पर लाने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि अब तक भी एकता कपूर 'लॉक अप 2' के लिए किसी चैनल से डील ही नहीं कर पाई हैं।
'लॉक अप 2' की वजह से एकता कपूर की परेशानियां बढ़ रही हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि अब 'लॉक अप 2' को अप्रैल में ऑन एयर किया जाएगा। एकता कपूर मार्च में ये शो लॉन्च करने का प्लान बना रही थीं। हालांकि शो में आ रही दिक्कतों के चलते एकता कपूर ने अपने फैसले को टाल दिया है।