Lock Upp: आजमा फलाह का प्रिंस के बाद आया अब शिवम शर्मा पर दिल, खुद कर बैठी शादी की बात
रियलिटी शो लॉक अप में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। अब आजमा फलाह प्रिंस को छोड़कर शिवम शर्मा पर लाइन मारती हुईं नजर आ रही हैं।
Updated : May 04, 2022 05:25 PM ISTरियलिटी शो लॉक अप में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। अब आजमा फलाह प्रिंस को छोड़कर शिवम शर्मा पर लाइन मारती हुईं नजर आ रही हैं।
कंगना रनौत का शो लॉक अप लोगों के बीच काफी ज्यादा हिट हो रहा है। हर दिन ये शो लोगों के बीच काफी ज्यादा छाया रहता है। इन दिनों शो में फिलहाल आजमा फलाह छाई हुई हैं। उन्हें आजकल प्यार का खुमार चढ़ा हुआ है। पहले भी वो अपने प्यार का इजहार कर चुकी है और अब वो शिवम शर्मा को लेकर अपने दिन की बात कहती हुई दिखाई दी है। आइए आपको बताते हैं कि इस पर शिवम शर्मा का क्या है कहना।
शो में आजमा की लव स्टोरी इस वक्त सामने आ रही है। पहले वो प्रिंस से अपने प्यार का इजहार करती हुई नजर आई थीं। अब वो शिवम शर्मा पर लाइन मारती हुई नजर आई हैं। शो का एक प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही है कि शिवम से शादी कर लू क्या, जिसके जवाब में सायशा शिंदे कहती हुई नजर आती है कि पहले मैं शादी करूंगी। इसके बाद इस बारे में आजमा से पूछा गया कि प्रिंस का क्या हुआ, तब वो बोली प्रिंस तो मुझसे शादी नहीं करेगा। फिर आखिर में वो बोलती है कि शिवम शादी कर लेते हैं ठीक है।
अधिक पढ़ें- Lock Upp: शिवम शर्मा बोले पायल रोहतगी को कोई नहीं कर सकता प्यार; ‘संग्राम भी इसीलिए नहीं रहता साथ’
आजमा शिवम से पहले प्रिंस को लेकर भी ऐसी बातें कर चुकी हैं, जिसकी चर्चा शो में काफी हुई थी। अब वो शिवम पर लाइन मारती हुई नजर आ रही हैं। वैसे लव स्टोरी की जब भी बात तो हमें अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी याद आ आते हैं। दोनों की लव स्टोरी लोगों को खूब पसंद आती है। दोनों की नोकझोक से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हुई दिखाई देती है। वैसे अंजलि की मां को अपनी बेटी का मुनव्वर फारूकी के साथ रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। इस बात को लेकर उन्होंने वॉर्निंग भी दे दी है।