Lock Upp: शहनाज गिल बनेगी कंगना रनौत के शो लॉकअप की जेलर! करण कुंद्रा का पता साफ
एक्टर करण कुंद्रा इस वक्त लॉक अप शो में जेलर के तौर पर इस वक्त नजर आ रहे हैं, लेकिन अब वो इस शो में नजर नहीं आएंगे ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी जगह अब शहनाज गिल लेने वाली हैं।
Updated : April 29, 2022 05:38 PM ISTएक्टर करण कुंद्रा इस वक्त लॉक अप शो में जेलर के तौर पर इस वक्त नजर आ रहे हैं, लेकिन अब वो इस शो में नजर नहीं आएंगे ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी जगह अब शहनाज गिल लेने वाली हैं।
एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो लॉक अप इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स खुद से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हुए नजर आते हैं, जिसके चलते सभी के होश उड़ जाते हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने ये बताया था कि उनके साथ बचपन में छेड़छाड़ हुई थी। बाद में कंगना रनौत ने खुद बताया था कि जब वो छोटी थी उस दौरान उन्हें कई सालों तक एक बड़े लड़के ने गलत तरीके से टच किया था। हालांकि इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो में जलेर की भूमिका अदा करने वाले करण कुंद्रा को अब एक्ट्रेस शहनाज गिल भी रिप्लेस करने वाली हैं।
टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉक अप में जेलर की भूमिका एक्टर करण कुंद्रा निभा रहे थे। अब वो शो से बाहर होने वाले हैं। शहनाज गिल जल्द ही करण कुंद्रा को इस शो में रिप्लेस करने की तैयारी मे हैं। शहनाज को बतौर जेलर के तौर पर शो में लाने के लिए मेकर्स काफी बेताब है। टीम ने पहले उनसे इस बारे में कॉन्टेक्ट किया था लेकिन शहनाज ने अपने बाकी कमिटमेंट के चलते उन्हें मना कर दिया था। लेकिन इस बार कंगना ने कथित तौर पर शहनाज को लॉक अप का हिस्सा बनने के लिए कहा है। ऐसे में शहनाज उस असाइनमेंट को मना नहीं कर पाई जोकि कंगना ने उन्हें अप्रोच किया था।
अधिक पढ़ें- Lock Upp: मां के कहने पर भी नहीं मानी अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारूक संग बाथरूम के बाहर की मस्ती
करण कुंद्रा शो में आगे क्यों नहीं दिखने वाले हैं। इसकी वजह है उनके बाकी कमिटमेंट्स, जिसके चलते वो शो को टाइम नहीं दे पा रहे हैं। इस वक्त करण डांस दीवाने जूनियर को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, हाल ही में उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का टीजर भी रिलीज हुआ है, जिसमें वो दिव्या अग्रवाल संग नजर आ रहे हैं।