ब्रेकअप होते ही माहिरा शर्मा ने कुत्ते से की पारस छाबड़ा की तुलना? वीडियो देखकर फैंस को लगा सदमा
सोशल मीडिया पर माहिरा शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माहिरा शर्मा अपने डॉग के साथ स्क्रीन शेयर करती दिख रही हैं।
Updated : April 09, 2023 05:44 PM ISTसोशल मीडिया पर माहिरा शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माहिरा शर्मा अपने डॉग के साथ स्क्रीन शेयर करती दिख रही हैं।
![ब्रेकअप होते ही माहिरा शर्मा ने कुत्ते से की पारस छाबड़ा की तुलना? वीडियो देखकर फैंस को लगा सदमा](https://imagesv2.desimartini.com/images/202304/mahira-sharma-1681041859.jpeg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
टीवी अदाकारा माहिरा शर्मा बीते कुछ समय से लगातार फैंस के बीच छाई हुई हैं। चंद रोज पहले ही खबर आई है कि माहिरा शर्मा का पारस छाबड़ा के साथ ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप के बाद पारस छाबड़ा ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। हालांकि माहिरा शर्मा ने अब तक भी अपने रिश्ते टूटने का दर्द फैंस के साथ साझा नहीं किया है। इसी बीच माहिरा शर्मा के एक वीडियो ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस वीडियो में माहिरा शर्मा इशारों ही इशारों में पारस छाबड़ा को ताना मारती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में माहिरा शर्मा अपने कुत्ते के साथ पोज दे रही हैं। वीडियो में माहिरा शर्मा कहती नजर आ रही हैं कि बिचेज तो आती और जाती रहती हैं लेकिन तुम जानते हो कि मैं कभी भी कहीं नहीं जाने वाली। माहिरा शर्मा के इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। फैंस कह रहे हैं कि इस वीडियो में माहिरा शर्मा अपने कुत्ते की तुलना अपने कुत्ते से कर रही हैं।
वीडियो में माहिरा शर्मा का कुत्ता बहुत ही क्यूट नजर आ रहा है। लगता है कि ब्रेकअप के बाद माहिरा शर्मा अपने कुत्ते के साथ दिल बहला रही हैं। माहिरा शर्मा की इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि वो अब पारस छाबड़ा के साथ नहीं हैं। हालांकि फैंस अब भी माहिरा शर्मा के बयान का इंतजार कर रहे हैं। हौरतलब है कि पारस छाबड़ा को भी अपने ब्रेकअप से खास फर्क नहीं पड़ा है।
माहिरा शर्मा से अलग होते ही पारस छाबड़ा ने अपने लिए मुंबई में एक आशियाना खरीद लिया है। कुछ समय पहले ही पारस छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। माहिरा शर्मा से अलग होते ही पारस छाबड़ा चंडीगढ़ से लौट आए हैं। अब पारस छाबड़ा मुंबई में ही काम शुरू करने वाले हैं। हालांकि माहिरा शर्मा का ये वीडियो देखकर पारस छाबड़ा को सदमा जरूर लग जाएगा।