Naagin 6: शेष नागिन का राज खुलने के बाद प्रथा यमुना का जहरीला पानी पीकर बचाएगी देश, प्रोमो आउट
सीरियल नागिन 6 में काफी कुछ आने वाले एपिसोड में दिखाया जाने वाला है। अब शेष नागिन का राज खुलने के बाद प्रथा यमुना का जहरीला पानी पीकर बचाएगी देश।
Updated : April 05, 2022 07:47 PM ISTसीरियल नागिन 6 में काफी कुछ आने वाले एपिसोड में दिखाया जाने वाला है। अब शेष नागिन का राज खुलने के बाद प्रथा यमुना का जहरीला पानी पीकर बचाएगी देश।
सीरियल नागिन 6 टीवी टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 के अंदर हमेशा बना रहता है। सीरियल में हाल ही में ये दिखाया गया कि कैसे सबको ये पता चलता है कि प्रथा कोई पैदाइशी नागिन नहीं होती है बल्कि बुरे हालातों की वजह से वो शेष नागिन बनती है। इस सवाल का जवाब प्रथा की बहन उस वक्त देती है जब शलाका प्रथा से ये सवाल करती है कि वो नीलगिरी पहाड़ों पर दवा लेने के लिए आखिर क्यों नहीं गई। ये सवाल सुनते ही महक ये तय करती है कि वो शलाका के हर सवाल का जवाब देगी। वो बताती है कि उसकी दादी शेष नागिन थी, जिसके चलते उनकी मां ने उन्हें इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कहा है।
अपनी मां के कहने पर महक शेष नागिन बनने के लिए तो तैयार हो जाती है, लेकिन पूर्णिमा वाले दिन उसकी मां महक को रात में दूध पीने के लिए कहती है। वो कोई साधारण दूध नहीं होता बल्कि एक ऐसा दूध होता है जिसे पीने भर से कोई भी आम लड़की शेष नागिन बन जाती है। लेकिन महक को गुंड़े पकड़े लेते हैं और वो दूध प्रथा पी लेती है, जिसके बाद वो शेष नागिन बन जाती है।
Desh ko bachaane ke liye, Sarvashreshtha Shesh Naagin ne piya Yamuna ka zehreela paani.
— ColorsTV (@ColorsTV) April 5, 2022
Dekhiye #Naagin6, har Sat-Sun raat 8 baje sirf #Colors par.
Anytime on @justvoot @itsmetejasswi pic.twitter.com/47qHDR8KrN
यमुना का जहरीला पानी पीएगी प्रथा
सीरियल के अंदर आने वाले एपिसोड दिखाया जाएगा कि कैसे अब प्रथा शेष नागिन का राज खोलने के बाद यमुना नदी का सारा जहरीला पानी खुद पी लेगी। देश के लिए सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन एक अहम कदम उठाते हुए यमुना का जहरीला पानी पीएगी। जिस वक्त प्रथा ये अहम कदम उठेगी उस वक्त शलाका और उसकी बहन महक उसके साथ मौजूद होगी। खुद इस बात की जानकारी एक प्रोमो के जरिए कलर्स टीवी ने ट्विटर पर दी है। वैसे कुल मिलाकर देखा जाए तो बिग बॉस 15 के बाद अब एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश फैंस को नागिन के अवतार में गजब की लग रही हैं।