झलक दिखला जा 10 के सेट पर निया शर्मा को मिला बड़ा बर्थडे सरप्राइज, हेटर्स को लगी मर्ची
निया शर्मा हाल ही में अपना जन्मदिन मनाती हुई नजर आई थीं। झलक दिखला जा 10 के सेट पर उनके परिवार वालों और दोस्तों ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Updated : September 17, 2022 03:43 PM ISTनिया शर्मा हाल ही में अपना जन्मदिन मनाती हुई नजर आई थीं। झलक दिखला जा 10 के सेट पर उनके परिवार वालों और दोस्तों ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नागिन 6 से लोगों के दिलों में अलग ही छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा झलक दिखला जा 10 में इस वक्त कमाल की परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही हैं। इन सबके बीच निया शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो भले ही इस वक्त झलक दिखला जा 10 की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन उनके साथियों और परिवार वालों ने उनका जन्मदिन मनाने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है। निया शर्मा ने एक वीडियो हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो अपना जन्मदिन झलक दिखला जा 10 के सेट पर मनाती हुई दिखाई दे रही हैं।
झलक दिखला जा 10 के लिए जब निया शर्मा अपनी परफॉर्मेंस को लेकर प्रैक्टिस कर रही थीं। तभी उनके परिवार में माँ और भाई और उनके दोस्तों ने उन्हें सरप्राइज दिया। निया ने सेट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए निया शर्मा ने लिखा, 'इस बार बर्थडे पार्टी देने में बहुत बिजी हूं, लेकिन हे! पार्टी झलक मंच पर ही मेरे लिए आ गई थी। मैं इसे सबसे प्यारा बर्थडे सेलिब्रेशन कहूंगी। सरप्राइज देने के लिए धन्यवाद दोस्तों। मुझे ये पहले से पता था।"
निया शर्मा का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो सितारों के साथ केक काटती हुई दिखाई दे रही थीं। निया शर्मा वीडियो के अंदर फुल मस्ती भरे अंदाज में नजर आई थीं। वीडियो में ये साफ दिखाई दिया कि निया अपने बर्थडे सेलिब्रेशन को किस तरह से एंजॉय कर रही हैं। इसके अलावा निया शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कई सितारे भी दिखाई दिए। रुबीना दिलाइक ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, "हैप्पी बर्थडे सेक्सी।" इसके अलावा अर्जुन बिजलानी ने भी उन्हें विश किया और निया के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो पर कमेंट किया।