निया शर्मा को नए गेटअप में देख यूजर्स बोले, चुड़ैल, राखी सावंत की बहन लग रही है, देखिये
निया ने हाल में झलक दिखलाजा 10 में पार्टिसिपेट किया है। पहले एपिसोड में एक्ट्रेस ने बताया कि वो फैशन के साथ डांस में भी नंबर 1 हैं। वहीं अपने अगली परफॉरमेंस से पहले उनके आउटफिट की वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है।
Updated : September 05, 2022 06:36 PM ISTनिया ने हाल में झलक दिखलाजा 10 में पार्टिसिपेट किया है। पहले एपिसोड में एक्ट्रेस ने बताया कि वो फैशन के साथ डांस में भी नंबर 1 हैं। वहीं अपने अगली परफॉरमेंस से पहले उनके आउटफिट की वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है।
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बिंदास अंदाज़ और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उनके इसी अंदाज़ की वजह से कई बार उन्हें बुरे तरह ट्रोल भी होना पड़ता है। अब एक्ट्रेस एक बार फिर ट्रोल हो गई। निया ने हाल में झलक दिखलाजा 10 में पार्टिसिपेट किया है। पहले एपिसोड में एक्ट्रेस ने बताया कि वो फैशन के साथ डांस में भी नंबर 1 हैं। वहीं अपने अगली परफॉरमेंस से पहले उनके आउटफिट की वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है।
आज सुबह निया को झलक दिखलाजा 10 के सेट पर स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस अपने दूसरे एपिसोड की शूटिंग के लिए पूरे तरह से गेटअप में थीं। उन्होंने क्रॉप टॉप और स्किम्पी स्कर्ट पहनी हुई थी। साथ ही परफॉरमेंस के हिसाब से अपने बाल बनाए हुए थे। एक्ट्रेस को देख कर तो लग रहा है कि वो कोई डरावनी परफॉरमेंस देने वाली हैं। इस परफॉरमेंस की रिहर्सल के दौरान वो चोटिल भी हो गई थीं। अब निया को इस गेटअप में देख कर यूजर्स उन्हें अच्छे-बुरे कमेंट दे रहे हैं। कुछ को निया का ये अंदाज़ पसंद आया तो कुछ उन्हें चुड़ैल बोल रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा -चुड़ैल लग रही है, अन्य ने लिखा 'इसको लगा मैं भी उर्फी जावेद बन जाती हूं लेकिन तुमसे न हो पायेगा। उर्फी, उर्फी है तुम निकल लो, 1-2 दिन में। एक अन्य ने लिखा 'ये मुझे राखी सावंत की बहन लगती है।
बता दें, निया शर्मा हमेशा से अपनी शर्तों पर जीतीं आई हैं। उन्हें सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ ,इ क्रिस्टल डिसूजा की बहन के किरदार में देखा गया था। शो के बाद भी एक्ट्रेस को खूब प्यार मिला। निया जमाई राजा जैसे सुपरहिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं। अब इन्हें झलक में अच्छी परफॉरमेंस करते देखने का इंतजार हो रहा है।