बिग बॉस का ये एक्स कंटेस्टेंट होगा 'झलक दिखला जा 10' का हिस्सा, दिखाएगा अपना डांस का टैलेंट?
झलक दिखला जा 10 में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद निशांत भट्ट अब शो में हिस्सा लेंगे। खबर है कि वो कोरियोग्राफर अनुराधा के साथ डांस दिखाएंगे।
Updated : September 30, 2022 10:46 PM ISTझलक दिखला जा 10 में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद निशांत भट्ट अब शो में हिस्सा लेंगे। खबर है कि वो कोरियोग्राफर अनुराधा के साथ डांस दिखाएंगे।
टीवी पर डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। ये शो पांच साल बाद टीवी पर लौटा है। ऐसे में शो को हिट बनाए रखने के लिए मेकर्स पूरी कोशिश करेंगे। झलक दिखला जा 10 में वैसे तो कंटेस्टेंट्स अपना जलवा दिखा रहे हैं लेकिन मेकर्स ने इसमें एक ट्विस्ट डाला है और एक वाइल्ड कार्ड एंट्री लाने जा रहे हैं। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये शख्स निशांत भट्ट है। वो वाइल्ड कार्ड की एंट्री के जरिए सबको चौंकाने वाले हैं। उनकी कोरियोग्राफर का नाम अनुराधा है।
शो से फिलहाल धीरज धूपर अपनी चोट के कारण निकल चुके हैं। इसके अलावा अब शो से दुती चंद भी बाहर हो जाएंगी क्योंकि उन्हें अब आगे टूर्नाटमेंट की तैयारी करनी है। उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर लाया गया था।
वहीं अब बात करें निशांत भट्ट की तो इन्होंने बिग बॉस ओटीटी में अपना काफी जलवा दिखाया था। शो में उनकी मूसे जट्टाना और प्रतीक सहजपाल से अच्छी दोस्ती थी। बिग बॉस ओटीटी में निशांत भट्ट रनर अप रहे थे। बिग बॉस 15 में भी निशांत पहुंचे थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपना खतरों के साथ डील करने का टैलेंट भी दिखाया। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लिया और आखिर तक टिके रहे।
अब आप उनका डांस का टैलेंट भी देखेंगे। झलक दिखला जा 10 को माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि मनीष पॉल इस बार भी होस्ट हैं। शो में इस वीक नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना शिरकत करती नजर आएंगी।