बिग बॉस 16: सलमान खान ने शो के लिए जमकर बढ़ाई फीस, इतने में बन जाएंगी 5 'बाहुबली' फिल्में
सलमान खान ने इस साल भी बिग बॉस 16 के लिए अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। इस बार वो तीन गुना फीस बढ़वाना चाहते हैं। देखना होगा कि एक्टर को मेकर्स इतनी फीस देते हैं या कोई और होस्ट ढूंढते हैं।
Updated : July 13, 2022 07:19 PM ISTसलमान खान ने इस साल भी बिग बॉस 16 के लिए अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। इस बार वो तीन गुना फीस बढ़वाना चाहते हैं। देखना होगा कि एक्टर को मेकर्स इतनी फीस देते हैं या कोई और होस्ट ढूंढते हैं।
सलमान खान ही लगभग शुरू से बिग बॉस होस्ट करते आ रहे हैं। उनके अलावा इस शो को और कोई अच्छे से होस्ट नहीं कर पाया है। इस बात का फायदा उठाते हुए सलमान खान पर बार फीस बढ़ा देते हैं। उन्होंने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है। अगर अबकी बार की आप उनकी फीस सुन लेंगे तो आपके कान खड़े हो जाएंगे। टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने बिग बॉस 16 के लिए तीन गुना ज्यादा फीस मांगी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने पिछले सीजन में करीब 300 करोड़ से ज्यादा की फीस ली थी। कहीं हीं ये फीस 350 करोड़ रुपये भी बताई गई है। यानी अब जब उन्होंने तीन गुना फीस बढ़ा दी है तो क्या सलमान खान 1000 करोड़ से ज्यादा की फीस मांग रहे हैं। पहली बाहुबली फिल्म का बजट भी करीब 180-200 करोड़ का बजट था। यानी इस हिसाब से तो सलमान खान की फीस में 5 बाहुबली फिल्में बन जाएंगी।
वैसे इस बार बिग बॉस 16 के आने में देरी हो सकती है। रिपोर्ट्स कुछ ऐसी हैं कि कलर्स पर इस बार डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा लौट रहा है। इस शो के लौटने की वजह से इस बार बिग बॉस को दिसंबर से शुरू करने की बात कही जा रही है। अमूमन बिग बॉस अक्टूबर में शुरू होता है। वैसे इससे पहले बिग बॉस ओटीटी 2 का भी इंतजार रहेगा। लेकिन इसे कौन होस्ट करेगा इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है। वैसे रणबीर कपूर तक का नाम शो होस्ट करने के लिए आ चुका है। क्योंकि उन्होंने द बिग पिक्चर नाम का शो होस्ट किया था।
फिलहाल तो हम सलमान खान पर फोकस करते हैं। क्या मेकर्स उन्हें ये फीस दे पाएंगे या उन्हें कोई और एंकर ढूंढना होगा। सलमान खान फिलहाल तो अपनी फिल्म भाईजान की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म इस दिसंबर में उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज होगी।