शहनाज गिल के हॉट अवतार को देख फैंस के छूटे पसीने, एक्ट्रेस को बताया अपना नेशनल क्रश
एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी कमाल की नजर आ रही हैं।
Updated : March 06, 2023 04:00 PM ISTएक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी कमाल की नजर आ रही हैं।
बिग बॉस फेम शहनाज गिल फैंस के बीच किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। शहनाज गिल अपने चैट शो के साथ-साथ अपने तस्वीरों और वीडियोज के चलते लोगों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन शहनाज गिल का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो हद से ज्यादा हॉट नजर आ रही हैं। शहनाज गिल वीडियो में काफी प्यारी लग रही हैं। शहनाज गिल के इस नए अवतार को देखकर फैंस काफी इंप्रेस होते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
शहनाज गिल ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें वो अपना परफेक्ट फिगर शो करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस बार-बार अपना कोट सरकाती हुई नजर आ रही हैं। उनकी अंदाए काफी कमाल की इस वीडियो में नजर आ रही हैं। शहनाज गिल वीडियो में परफेक्ट मेकअप और स्टाइल के साथ नजर आ रही हैं। शहनाज गिल की खूबसूरती सच में देखने लायक है। आप भी यहां देखिए शहनाज गिल से जुड़ा वायरल होता वीडियो यहां।
शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- नेशनल क्रश। दूसरे यूजर ने कमेंट कर वीडियो में लिखा- बेबी ऑन फायर। तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- मुझे क्यों ब्लश आ रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- दुआ है सारे जहां कि कामयाबी नसीब हो। वैसे शहनाज गिल के इस वीडियो को देख कई लाखों लोगों के दिल धड़क रहे हैं। शहनाज गिल अपने शो देसी वाइब्स को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी हाल ही में शामिल होते हुए दिखाई दिए थे। शहनाज गिल के शो में कपिल शर्मा के अलावा शाहिद कपूर, राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह, भुवन बाम जैसे सितारे भी नजर आ चुके हैं।