शीजान खान ने तुनिषा शर्मा के सुसाइड के ढाई महीने बाद पहली बार किया एक्ट्रेस को याद, कहा-वो होती तो...
तुनिषा की मौत के बाद पहली बार आई शीजान को उनकी याद
Updated : March 06, 2023 04:53 PM ISTतुनिषा की मौत के बाद पहली बार आई शीजान को उनकी याद
![शीजान खान ने तुनिषा शर्मा के सुसाइड के ढाई महीने बाद पहली बार किया एक्ट्रेस को याद, कहा-वो होती तो...](https://imagesv2.desimartini.com/images/202212/sheezan-tunisha-1672310777.jpeg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद उनके खास दोस्त एक्टर शीजान खान को एक्ट्रेस को उकसाने के लिए गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को एक्टर 70 दिनों बाद जेल से रिहा हुए। शीजान को ये रिहाई बेल पर मिली थी। अब एक्टर अपने उन 70 दिनों को भूलकर अपनी माँ और बहनों के साथ समय बिता रहे हैं।
शीजान ने जेल से वापस आने के बाद पहली बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात की। एक्टर ने कहा-आज मैं आजादी का असली मतलब समझता हूं। मैं इसे महसूस कर सकता हूं। अं अपनी माँ और बहनों देखने के लिए आंसू बहा रहा था। और मैं बहुत खुश हूं उनके पास वापस आकर।' शीजान ने आगे कहा -मैं कुछ दिनों के लिए उनके साथ रहना चाहता हूं। मेरी माँ की गोद में सोना चाहता हूं, उनके हाथों से बना खाना चाहता हूं। और बहनों और भाई के साथ समय बिताना चाहता हूं।'
शीजान से जब तुनिषा के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा -मुझे उसकी याद आती है अगर वो जिंदा होती, तो वह मेरे लिए लड़ती।
बता दें, 24 दिसंबर 2022 को तुनिषा ने टीवी शो अलीबाबा: दास्तान-ए काबुल के सेट पर सुसाइड कर सुसाइड कर लिया था। इस खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था। उनके सुसाइड की वजह लीड एक्टर शीज़ान खान से उनका ब्रेकअप और डिप्रेशन बताया जा रहा हा। ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि तुनिषा के साथ शीजान किसी दूसरी लड़की से भी बातचीत कर रहा था जिसके बारे में पता चलने के बाद एक्ट्रेस ने सेट पर ही अपना जीवन खत्म कर लिया। अब करीब ढाई महीने बाद शीजान जेल से बाहर आये हैं और अपने परिवार के साथ हैं।