शहनाज़ गिल ने डब्बू रतनानी के लिए करवाया ये शानदार फोटोशूट, फैंस ने एक्ट्रेस पर बरसाया प्यार
शहनाज़ को इतने समय बाद उनके पुराने अंदाज़ में देख कर उनके फैंस बहुत खुश हैं। कुछ ने लिखा है कि शहनाज़ ने ज़ोरदार वापसी की है।
Updated : January 12, 2022 02:21 PM ISTशहनाज़ को इतने समय बाद उनके पुराने अंदाज़ में देख कर उनके फैंस बहुत खुश हैं। कुछ ने लिखा है कि शहनाज़ ने ज़ोरदार वापसी की है।
सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ की बाद उनकी खास द्सोत शहनाज़ गिल मुश्किल वक़्त से निकलने की कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ की यादों को साथ लेकर जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। पिछले दिनों उन्हें अपने मैनेजर की इंगेजमेंट इवेंट में देखा गया था। वहीं अब उन्होंने पॉपुलर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट करवाया है। खास बात ये है कि एक्ट्रेस ने खुद इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इन तस्वीरों में शहनाज़ ने काले रंग की शोर्ट ड्रेस पहनी हुई है और बालों को टाइट जुड़े में बांधा हुआ है। इस लुक में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
शहनाज़ को इतने समय बाद उनके पुराने अंदाज़ में देख कर उनके फैंस बहुत खुश हैं। कुछ ने लिखा है कि शहनाज़ ने ज़ोरदार वापसी की है। कुछ ने एक्ट्रेस को आगे की बधाइयाँ दी हैं। वहीं कुछ उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें, शहनाज़ और सिद्धार्थ की मुलाकात पहली बार बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। इसी शो के दौरान दोनों दोस्त बने और दोस्ती इतनी गहरी हो गई। शो में दोनों की प्यारी नोकझोक, प्यार, मस्ती फैंस ने खूब एन्जॉय की। आज भी शो के दौरान कि इनकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। लेकिन अब सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं। 2 सितंबर को हार्ट अटैक से उनका अचानक निधन हो गया। ये परिवार और शहनाज़ के लिए किसी बड़ा सदमा था। एक्ट्रेस अब इस दर्द से उबरने की कोशिश में लगी हुई हैं। हाल में सिद्धार्थ के साथ उनका आखिरी गाना भी रिलीज़ किया गया था जिसे ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। अब शहनाज़ अपने काम पर फोकस कर रही हैं।