अफेयर की ख़बरों के बीच शहनाज़ गिल ने राघव जुयाल को डांस प्लस के नए सीजन से किया किया रिप्लेस, सिद्धार्थ निगम के साथ करेंगी होस्ट
क्या शहनाज़ ने राघव से छीन लिया उनका काम?
Updated : October 20, 2023 05:28 PM ISTक्या शहनाज़ ने राघव से छीन लिया उनका काम?
रेमो डिसूजा का डांस रियलिटी शो डांस प्लस हमेशा से ऑडियंस का फेवरेट रहा है। इस शो पर नए कंटेस्टेंट के साथ उभरते कोरियोग्राफर्स को भी मौका दिया है। शो पर धर्मेश, पुनीत, शक्ति जैसे कलाकारों को जज की कुर्सी पर देखा गया है। वहीं राघव जुयाल होस्ट बन सभी को होस्ट करते रहे हैं। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट की माने तो डांस प्लस के नए सीजन में राघव की जगह शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ निगम शो होस्ट करते नज़र आ सकते हैं।
सूत्र की मने तो डांस प्लस के नए सीजन में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। पहला और बड़ा बदलाव शो में राघव जुयाल का ना होना है। उनकी जगह शहनाज़ और सिद्धार्थ निगम को अप्रोच किया गया है। अब इस खबर से राघव के फैंस काफी निराश लग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि राघव की वजह से शो काफी एंटरटेनिंग लगता था। अगर वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगे तो ऑडियंस से TRP नहीं मिलेगी। वहीं कुछ ने मेकर्स से रिक्वेस्ट की है कि शो में शहनाज़ गिल के साथ राघव को भी रखा जाये। एक यूजर ने तो शहनाज़ को ओवेराक्टिंग की दूकान बता दिया। अब देखना मज़ेदार होगा कि शहनाज़ शो होस्ट करती हुई नज़र आयेंगी या नहीं।
बता दें, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में राघव और शहनाज़ ने बतौर जोड़ी काम किया था। इस फिल्म के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी हालांकि, दोनों अपने इस कथित रिश्ते पर चुप्पी साधे रहे। और काम में बिजी रहे। अब इस अफेयर की खबरों के बीच शहनाज़ ने राघव से उनका काम ही अपने नाम कर लिया है। ये खबर कितनी सच्ची है ये वक़्त पर सामने आने वाला है।