कैमरे के आगे शर्म का चोला उतारकर बुरा फंसी शर्लिन चोपड़ा, ट्रोलर्स ने ले लिया आड़े हाथ
सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा हॉट अवतार में डांस करती नजर आ रही हैं।
Updated : October 20, 2023 05:24 PM ISTसोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा हॉट अवतार में डांस करती नजर आ रही हैं।
शर्लिन चोपड़ा टीवी की उन हसीनाओं में से एक हैं जो कि अपने हॉट अवतार की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। समय समय पर लोग शर्लिन चोपड़ा को ट्रोल करते रहते हैं। वहीं शर्लिन चोपड़ा भी किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहना का मौका तलाश लेती हैं। कुछ समय पहले ही शर्लिन चोपड़ा ने एक बिजनेसमैन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं शर्लिन चोपड़ा ने तो ये भी दावा किया था कि वो बिजनेसमैन उनकी जान लेना चाहता है।
इस घटना का खुलासा करने के बाद शर्लिन चोपड़ा काफी समय तक खबरों में बनी रही थीं। इसी बीच शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा काफी हॉट अवतार में डांस करती नजर आ रही हैं।
शर्लिन चोपड़ा के डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। लोगों ने बिना देर किए शर्लिन चोपड़ा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि शर्लिन चोपड़ा फेम बटोरने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। लोग तो शर्लिन चोपड़ा की एफआईआर को भी गलत बता रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो शर्लिन चोपड़ा को बेशर्म तक बोल रहे हैं। हालांकि शर्लिन चोपड़ा को इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब शर्लिन चोपड़ा के ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं। शर्लिन चोपड़ा कई बार कैमरे के आगे बोल्डनेस का तड़का लगा चुकी हैं। इस डांस वीडियो के अलावा शर्लिन चोपड़ा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी जैकेट उतारने की बात कर रही हैं। शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया है कि वो गर्मी लगने पर अपनी जैकेट उतारना पसंद करती हैं। शर्लिन चोपड़ा की इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।