शिव ठाकरे ने टोपरी बनकर किया ऐसा डांस की खुली रह गई फैंस की आंखें, बोले- कमाल कर दिया
बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने टपोरी बनकर ऐसा डांस किया है कि फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Updated : March 03, 2023 07:19 PM ISTबिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने टपोरी बनकर ऐसा डांस किया है कि फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Shiv Thakare dance
बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे इस वक्त अपने डांस मूव्स की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। शिव ठाकरे की रिल्स इन दोनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। शिव ठाकरे का हाल ही में फेमस वीडियो क्रिएटर रुही दोसानी के साथ डांस करते हुए का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं, अब शिव ठाकरे फेमस वीडियो क्रिएटर अवेज दरबार के साथ जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए हैं।
दरअसल शिव ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फेमस वीडियो क्रिएटर अवेज दरबार के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों फटेला जेब सिल जायेगा गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने बिल्कुल टपोरी लुक अपनाकर डांस करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। आप भी यहां देखिए शिव ठाकरे और अवेज दरबार के डांस का जबरदस्त वीडियो।
शिव ठाकरे के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रॉकस्टार, सुपर स्टार शिव ठाकरे। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- शिव नहीं रुकेगा अभी और नहीं हो थकेगा बस आगे ही बढ़ता जाएगा। तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- आपका भी दिल जीत लिया ना शिव ने। शिव ठाकरे के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शिव ठाकरे ने रुही दोसानी के साथ भी किया जबरदस्त डांस
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिव ठाकरे ने फेमस वीडियो क्रिएटर रुही दोसानी के साथ जो रील बनाई थी, जिसमें वो महाराष्ट्रियन डांस को करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में शिव ठाकरे और रुही दोनों कमाल के लग रहे थे। उनकी डांस एनर्जी सही में देखने लायक थी। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल भी हुआ था। फैंस ने वीडियो पर भी जमकर कमेंट्स किए थे।