सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी बार कुछ इस तरह मनाया था शहनाज गिल का जन्मदिन, वायरल हुआ पुराना वीडियो
2 साल पहले शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। अब सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Updated : January 27, 2023 02:06 PM IST2 साल पहले शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। अब सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बिग बॉस 13 स्टार शहनाज गिल के लिए आज का दिन बेहद खास है। शहनाज गिल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खौस मौके पर शहनाज गिल के फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। एक बार फिर शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के बिना अपना जन्मदिन मनाएंगी। एक समय ऐसा भी था जब सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज के बर्थडे पर सरप्राइज पार्टी दी थी। इस पार्टी में सिद्धार्थ शुक्ला का पूरा परिवार शामिल हुआ था। शहनाज गिल के जन्मदिन के मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में शहनाज गिल पूरी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। पहले तो शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ केक करती नजर आईं। जिसके बाद शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को केक खिलाया। इस दौरान शहनाज गिल काफी खुश दिखीं। शहनाज गिल वीडियो में खूब हंगामा मचा रही हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ने उठाकर शहनाज गिल को पूल में फेंक दिया।
पूल में गिरने के बाद भी शहनाज गिल जमकर मस्ती करती दिखीं। शहनाज गिल के इस पुराने वीडियो ने फैंस को इमोशनल कर दिया है। आज सुबह से ही फैंस शहनाज गिल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही साथ फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को भी मिस कर रहे हैं। लोग सिडनाज की जोड़ी को आज भी भुला नहीं पाए हैं। हालांकि शहनाज गिल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। कुछ समय पहले ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर में शहनाज गिल की भी एक झलक देखने को मिली है। शहनाज गिल साउथ इंडियन लुक में कमाल लग रही हैं। टीजर सामने आने के बाद से ही लोग शहनाज गिल की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।