सुंबुल तौकीर खान को जमीन पर घसीटती रहीं बहन सानिया, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सब मत करो
बिग बॉस 16 फेम सुंबुल तौकीर ने अपनी बहन सानिया तौकीर संग एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दोनों बहन काफी मस्ती करती दिखीं हैं।
Updated : March 10, 2023 01:55 PM ISTबिग बॉस 16 फेम सुंबुल तौकीर ने अपनी बहन सानिया तौकीर संग एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दोनों बहन काफी मस्ती करती दिखीं हैं।
बिग बॉस 16 भले ही खत्म हो गया है लेकिन इससे जुड़े कंटेस्टेंट्स अभी भी लोगों के बीच छाए हुए हैं। प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर एमसी स्टैन जैसे बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन 19 साल की उम्र में सफलता की मंजिल छुने वाली सुंबुल तौकीर खान फिर से लाइम लाइट में इस वक्त बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बहन के साथ फुल मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को देख फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
दरअसल सुंबुल तौकीर खान ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अपनी बहन सानिया तौकीर के साथ सुंबुल खान फुल मस्ती करती हुई नजर आर ही हैं। वीडियो में सुंबुल पहले अपनी बहन के कंधे पर बैठी हुई दिखाई देती है। वहीं, एक्ट्रेस की बहन डांस करती हुई नजर आती है। सुंबुल कंधे पर बैठने के दौरान थोड़ा डर भी जाती है। लेकिन सुंबुल की बहन आसानी से सब संभाल लेती है। इसके बाद दोनों बहन एक-एक करके एक-दूसरे को जमीन पर घसीटती हुई दिखाई देती है। आप भी यहां देखिए सुंबुल तौकीर खान और उनकी बहन से जुड़ा वायरल होता वीडियो यहां।
सुंबुल तौकीर और सानिया तौकीर का ये वीडियो देखने के बाद फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुंबुल का घर देखने को मिल गया। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- सानिया बहुत अच्छा किया घर साफ हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही ज्यादा क्यूट। वैसे एक बात तो है कि सुंबुल का ये वीडियो सही में काफी मजेदार है। इस वीडियो को कई लाइक्स अब तक मिल चुके हैं।