सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने इंस्टा से डिलीट की राजीव सेन की फोटोज, टूटने की कगार पर है शादी?
चारू असोपा और राजीव सेन की जिंदगी में एक बार फिर से उथल पुथल मच गई है। दोनों एक दूसरे से तलाक लेने के बारे में सोच रहे हैं। यहां तक कि चारू ने तो राजीव की फोटोज भी इंस्टा से डिलीट कर दी है।
Updated : June 23, 2022 04:54 PM ISTचारू असोपा और राजीव सेन की जिंदगी में एक बार फिर से उथल पुथल मच गई है। दोनों एक दूसरे से तलाक लेने के बारे में सोच रहे हैं। यहां तक कि चारू ने तो राजीव की फोटोज भी इंस्टा से डिलीट कर दी है।
सुष्मिता सेन के भाई और भाभी यानी राजीव सेन और चारू असोपा की जिंदगी में काफी लंबे से उथल पुथल चल रही है। दोनों कभी पास आते हैं तो कभी ये आलम होता है कि दोनों बस तलाक लेकर अलग हो ही जाएंगे। अब एक बार फिर से ऐसी ही सुगबुगाहटे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में ये बताया भी गया है कि दोनों अलग होने के मूड मे हैं। दरअसल ये मामला और भी साफ इसलिए नजर आ रहा है क्योंकि चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव सेन की सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। ऐसा लग रहा है वो राजीव की सारी यादें मिटा देना चाहती हैं।
बता दें कि कुछ महीने पहले ही चारू अपने मायके चली गई थीं और उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद ये कपल साथ आ गया था। दोनों के बीच की खटास खत्म हो गई थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वो सिर्फ थोड़े समय के लिए था। दोनों अब फिर से अलग होने को तैयार हैं।
चारू और राजीव ने एक दूसरे को 6 महीने तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों की शादी 7 जून, 2019 को क्रिस्चियन और बंगाली रीती रिवाज से हुई थी। इसके अलावा दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। हालांकि, शादी के कुछ महीने बाद ही इनके रिश्ते बिगड़ गये। दोनों के रिश्ते में दरार की खबर तब सामने आई जब चारू ने अपने नाम में से राजीव का सरनेम ‘सेन’ हटा लिया था।
दोनों ने सोशल मीडिया से अपनी शादी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। वहीं राजीव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोई उनकी पत्नी चारू का ब्रेनवाश करने की कोशिश कर रहा है। इसके जवाब में चारू ने एक इंटरव्यू में माना था कि राजीव उन्हें मुंबई के घर में अकेला छोड़ कर दिल्ली चले गए हैं जिस वजह से वो बहुत नाराज थीं। हालांकि, ये कभी सामने नहीं आया कि दोनों में किस बात को लेकर दरार आई थी। अब बेटी के जन्म के बाद तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।