एक ही स्टेज पर दिखे करण कुंद्रा और एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर, फिर तेजस्वी प्रकाश ने ऐसे साधा निशाना
करण कुंद्रा और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को न चाहते हुए भी एक अवॉर्ड फंक्शन पर एक ही स्टेज शेयर करना पड़ा और यहां पर करण की अभी की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी मौजूद थीं।
Updated : June 23, 2022 04:32 PM ISTकरण कुंद्रा और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को न चाहते हुए भी एक अवॉर्ड फंक्शन पर एक ही स्टेज शेयर करना पड़ा और यहां पर करण की अभी की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी मौजूद थीं।
इन दिनों करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को खूब सराहा जाता है। फैंस इन्हें साथ देखना ही पसंद करते हैं। दोनों को एक दूसरे से बिग बॉस 15 में प्यार हो गया था और बाहर आने के बाद से लेकर अब तक दोनों का प्यार बरकरार है। लेकिन जैसा कि आप जानते ही हैं कि करण कुंद्रा एक वक्त पर वीजे अनुषा दांडेकर को डेट कर चुके हैं। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था और उसके बाद से दोनों कभी साथ नहीं आए लेकिन हाल ही में एक ऐसा मौका पड़ा जब दोनों को एक स्टेज शेयर करना पड़ा। दरअसल मनीष पॉल एक और अनुषा दांडेकर एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे।
“He chooses everything for me”#TejasswiPrakash credits #KaranKundrra for her style at the #PinkvillaStyleIcons awards. ✨
— Pinkvilla (@pinkvilla) June 23, 2022
Download the Pinkvilla app to watch exclusive Pinkvilla Style Icons Awards coverage: https://t.co/kjUFapMfjs@itsmetejasswi @kkundrra #TejRan #Pinkvilla pic.twitter.com/eRoYM0unko
इस अवॉर्ड शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी आए हुए थे। करण और तेजस्वी को एक अवॉर्ड भी मिला जिसे लेने वो स्टेज पर आए। स्टेज पर ही अनुषा दांडेकर भी मनीष पॉल के साथ थीं। लेकिन करण ने सिर्फ मनीष पॉल से बात की। उन्होंने अवॉर्ड के लिए थैंक्यू वगैरह बोला और मनीष के साथ थोड़ी मस्की की।
इसके बाद माइक जब तेजस्वी प्रकाश के हाथ में पहुंचा तो उन्होंने अनुषा को जलाने के अंदाज में कहा कि वो फैशन के बारे में काफी कम जानती हैं। वो सिर्फ वही पहनती हैं जिसमें वो कंफर्म होती हैं लेकिन उसके अलावा सारी चीजों का ध्यान करण रखते हैं। तेजस्वी ने बताया कि करण सुझाव देते हैं कि उन्हें कैसी ड्रेस, कैसी हील्स, लिपिस्टिक और कैसे हेयर रखने चाहिए। वो उनके फैशन का पूरा ध्यान रखते हैं। कुल मिलाकर तेजस्वी ये कहना चाह रही थीं कि करण कुंद्रा उनका बहुत ध्यान रखते हैं और इस वक्त स्टेज पर करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर मौजूद थीं।
इस वीडियो क्लिप में तो नहीं लेकिन एक रिपोर्ट में ये सामने आया था कि करण ने मनीष से कहा था कि अगर वो यहां नहीं होते तो करण इस अवॉर्ड शो में नहीं पहुंचते।