The Kapil Sharma Show: अर्चना पूरन सिंह की जमकर तारीफ करते दिखे ब्रेट ली, कपिल ने पूछा- फ्लर्टिंग भी शुरू कर दी?
द कपिल शर्मा शो में ब्रेट ली और क्रिस गेल में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं। इस दौरान दोनों जमकर मस्ती मजाक भी करते हुए दिखाई देंगे।
Updated : October 20, 2023 05:24 PM ISTद कपिल शर्मा शो में ब्रेट ली और क्रिस गेल में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं। इस दौरान दोनों जमकर मस्ती मजाक भी करते हुए दिखाई देंगे।
सोनी टीवी का द कपिल शर्मा शो लोगों को काफी इंप्रेस करने का काम कर रहा है। वो हर तरह से फैंस को हंसाने का काम करता है। कपिल शर्मा के शो में कई सारे सेलेब्स हिस्सा लेते हुए देखे जा चुके हैं। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में क्रिकेटर ब्रेट ली और क्रिस गेल एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों शो में कपिल शर्मा के साथ मिलकर जमकर मस्ती करते हुए दिखाई देने वाले हैं। यहां तक की ब्रेट ली इस दौरान अर्चना पूरन सिंह को कुछ ऐसा कह देंगे जिसे सुनकर कपिल शर्मा काफी हैरान रह जाएंगे।
द कपिल शर्मा शो से जुड़ा जो नया प्रोमो सोनी टीवी की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है उसमें कपिल शर्मा दोनों क्रिकेटर ब्रेट ली और क्रिस गेल के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। दोनों क्रिकेटर हिंदी में नमस्ते कहते हुए सभी लोगों का अभिवादन करते हैं। इसके बाद कपिल शर्मा दोनों से ये सवाल करते हैं कि क्या वो नवजोत सिंह सिद्धू को मिस कर रहे हैं। तो इसका जवाब देते हुए क्रिस गेल कहते हैं नहीं मैं नहीं कर रहा हूं। क्रिस गेल की बात सुनते ही अर्चना काफी खुश हो जाती है। साथ ही ताली बजाने लगती है। इसके बाद ब्रेट ली कहते हैं, "सुंदर लड़की को देखना ज्यादा अच्छा है।" ब्रेट ली की बात सुनकर कपिल शर्मा कहते हैं, "आपने रिटायरमेंट के बाद फ्लिर्टिंग शुरू कर दी है।"
वैसे द कपिल शर्मा शो का आने वाला एपिसोड इसीलिए भी खास होने वाला है क्योंकि फैंस ब्रेट ली और क्रिस गेल को पहली बार साथ देखने वाले हैं। शो के प्रोमो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। द कपिल शर्मा शो की टीम अमेरिका और कनाडा में टूर करने जा रही है। इसी वजह से कुछ हफ्ते तक शो को ऑफ एयर रखा जाएगा।