सुंबुल-फहमान के रिश्ते में पिता तौकीर खान की वजह से आई दरार? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई
फहमान को चिढ़ाने के लिए शिव के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं पापा तौकीर?
Updated : March 16, 2023 12:01 PM ISTफहमान को चिढ़ाने के लिए शिव के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं पापा तौकीर?
बिग बॉस 16 में नज़र आई सुंबुल तौकीर खान और सीरियल इमली में उनके को-एक्टर फहमान खान का रिश्ता खबरों में छाया रहा था। एक्ट्रेस ने सबके सामने रिश्ते को तो नहीं कुबूला लेकिन शादी की ख्वाइश जरुर जता दी थी। वहीं एक्ट्रेस के पिता ने सबके सामने फहमान को सुंबुल का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम और अच्छा दोस्त बताया था। लेकिन लगता है ये रिश्ता अब टूट चुका है।
— Tabish pasha (@tabishpasha369) March 14, 2023
सुंबुल और फहमान को सीरियल इमली में साथ नज़र आये थे। इसी शो के बाद से फैंस इन्हें साथ देखने का इंतजार कर रहे थे। दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी काम कर रहे थे। लेकिन फिर अचानक सुंबुल ने ये प्रोजेक्ट छोड़ दिया और अब फहमान किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ ये गाना पूरा करेंगे। सुंबुल के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने के दोनों के दोस्त
Abb bolo..
— FANBOY (@THEFANBOY__) March 14, 2023
Kaha gye vo log jo sumbul ke father ko dragged kar rahe the
Maine bola tha ki jaruri nhi hai ki SuMaan mv kewal Tabish he laye
Agar sumbul usko apne yt par lana chahte hai to problem kya hai
Uski family ko dragg karge kya#SumbulTouqeerKhan #FahmaanKhan #SuMaan pic.twitter.com/rxiNwpC0Vn
ताबिश पाशा ने सच्चाई सभी को बताई थी। ताबिश ही इस गाने को डायरेक्ट करने वाले थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर कहा था कि सुंबुल के पिता की वजह से ये म्यूजिक वीडियो नहीं बन पाया है।
इस वीडियो पर सुंबुल ने अपनी सफाई पेश करते हुए बताया- 'हाय दोस्तों, सबसे पहले, मुझे ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद नहीं है लेकिन हर कोई अपनी सफाई दे रहा है क्योंकि इतनी बड़ी प्रॉब्लम हो गई है इसलिए मैंने सोचा कि मुझे भी बात करनी चाहिए। मैं आप सभी को कुछ साफ कर देना चाहती हूं कि मैं फहमान के साथ एक गाने की शूटिंग करने जा रही थी। इसकी शूटिंग 19 मार्च को होनी थी। हमने एक पॉपुलर सिंगर का गाना भी सेलेक्ट कर लिया था और ताबिश के गाने को प्राथमिकता नहीं दी थी। इसी चक्कर में इतनी कन्फ्यूजन क्रिएट हो गई। और मेरी फैमिली पर भी बातें आ रही हैं। तो वो सुनना बहुत मुश्किल है। लोगों को पता है।’
अब बात इतनी बढ़ गई है कि फहमान की जगह शिव ठाकरे सुंबुल के घर उनका बर्थडे मनाने पहुंचे हैं। पिता ने फहमान पर तंज भी कसा है। अब ये बिगड़ा रिश्ता फिर से ठीक होगा या नहीं इसका इंतजार हो रहा है।