बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट साजिद खान पर भड़कीं उर्फी जावेद, शहनाज गिल को भी नहीं लताड़ा
उर्फी जावेद वैसे तो अपनी ड्रेसेस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बहुत ही अतरंगी ड्रेसेस पहनी हैं। लेकिन इस बार वो साजिद खान की आलोचनाएं करने के लेकर सुर्खियों मे हैं।
Updated : October 05, 2022 04:34 PM ISTउर्फी जावेद वैसे तो अपनी ड्रेसेस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बहुत ही अतरंगी ड्रेसेस पहनी हैं। लेकिन इस बार वो साजिद खान की आलोचनाएं करने के लेकर सुर्खियों मे हैं।
उर्फी जावेद वैसे तो अपनी अतरंगी ड्रेसेस की वजह से जानी जाती हैं लेकिन उन्हें कई बार कुछ मुद्दों पर भी बोलते देखा गया है। और जब वो बोलती हैं तो खुलकर और जमकर बोलती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल उन्होंने फिल्ममेकर साजिद खान पर गुस्सा निकाला है। साजिद खान पर मीटू का आरोप लगा था। अब वो बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट बनकर घर में आए हैं। ऊपर से शहनाज गिल और कश्मीरा शाह जैसी सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट भी किया है। इस बात से उर्फी काफी ज्यादा भड़क गई हैं।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साजिद की एंट्री की एक वीडियो डाली जिसमें शहनाज गिल भी आगे उन्हें सपोर्ट करती दिख रही हैं। इसी के साथ उर्फी ने लिखा, ''क्या हम यौन शिकारी की तारीफ करना बंद कर सकते हैं? भगवान... आप इसे हीरो बना रहे हैं। ये एक बदतमीज इंसान है। क्या स्क्रिप्ट के जरिए हंसाया इसने? रियल लाइफ में तो ना जाने कितनी लड़कियों को रुलाया है इसने। हम वो नहीं भूल सकते।''
उर्फी का इसके आगे भी इंस्टा स्टोरी में एक और कमेंट है, जिसमें वो लिखती हैं, ''अगर शहनाज गिल और कश्मीरा शाह जैसी महिलाओं एक यौन शिकारी को सपोर्ट करने के लिए फ्री हैं तो मैं उसे और दोनों की आलोचनाएं करने के लिए फ्री हूं।''
बता दें कि उर्फी जावेद पिछले साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही थीं। वो जब से घर से बाहर निकली थीं। उसके बाद से ही लगातार वो सुर्खियो में रही हैं। हाल ही में उर्फी ने कपड़ों की बजाय एक कांच शीट से अपने आप को ढंका था। जिसमें ऊपर और नीचे पीले रंग का पेंट किया गया था। इससे पहले वो कांच के टुड़ों से बनी ड्रेस भी पहनकर आई थीं।