ब्लैक टाइट ड्रेस में निकलीं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- इतना सज के कौन अस्तपताल...
उर्वशी रौतेला क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने जा रही हैं?
Updated : December 31, 2022 06:56 PM ISTउर्वशी रौतेला क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने जा रही हैं?
शुक्रवार को खबर आई कि ऋषभ पंत बुरी घायल हो गए। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था और कार में आग लग गई थी। वो खुशकिस्मत रहे कि उनकी जान बच गई। एक बस के कंडेक्टर और ड्राइवर ने उनकी मदद की थी और अस्पताल पहुंचवाया। दूसरी तरफ जब ये खबर तेजी से फैली तो उर्वशी रौतेला ने पहले इंस्टाग्राम और फिर ट्विटर पर ऋषभ पंत के लिए मैसेज किया। उर्वशी ने ऋषभ के लिए दुआ मांगी, हालांकि उनका सीधे तौर पर नाम नहीं था। कुछ लोगों ने तो कहा कि ये उनका प्यार है लेकिन कुछ ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
अब एक्ट्रेस शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। चलते हुए उनका एक स्ट्रैप भी कंधे के नीचे आ गया और वो उसे संभालती दिखीं। काली ड्रेस के साथ उन्होंने एक बड़ा सा गोगल भी लगा रखा था। हाई हील्स में चलते हुए एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर पोज दिए हैं।
हालांकि उर्वशी को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि इतना सज संवर के कौन अस्पताल जाता है। उन्हें लग रहा है कि वो ऋषभ पंत से मिलने जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बलमा घोड़े पर नहीं अस्पताल मे है।'' एक दूसरे ने कहा कि ये देहरादून जा रही हैं। एक और यूजर ने लिखा, ''अरे पागल औरत, जिंदा है वो... ब्लैक क्यों पहना है।''
उर्शवी और ऋषभ के रिलेशनशिप की खूब खबरें उड़ चुकी हैं। लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस बात को नहीं कबूला। लेकिन हां उर्वशी ने एक बार इनडायरेक्टली ये जरूर कहा था कि ऋषभ पंत उनके पीछे पड़े थे। लॉबी में उनका दो घंटे तक इंतजार किया था। इसके बाद ऋषभ ने भी इनडायरेक्टली उन्हें जवाब दिया था।
उर्वशी ने ये तक कहा था कि उन्हें क्रिकेट नहीं पसंद और वो ना के बराबर ही देखती हैं। और जब एक्ट्रेस को क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया था तो खूब ट्रोल किया गया था और कहा गया था कि वो ऋषभ पंत को देखने के लिए स्टेडियम आई हैं।