प्रियंका चहर चौधरी-अंकित गुप्ता कब कर रहे हैं शादी? कपल ने दिया ये जवाब (वीडियो)
प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता करने जा रहे हैं शादी? दोनों एक्टर्स ने कही ये बात
Updated : October 20, 2023 05:24 PM ISTप्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता करने जा रहे हैं शादी? दोनों एक्टर्स ने कही ये बात
प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता टीवी के जबरदस्त कपल्स में से एक हैं। दोनों सीरियल उडारियां से घर घर का नाम बन गए थे। दोनों की कैमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती थी। इसके बाद दोनों बिग बॉस 16 में नजर आए तो वहां लोगों को दोनों की रियल लाइफ कैमेस्ट्री देखने को मिली। दोनों को लोगों ने बिग बॉस में भी खूब पसंद किया लेकिन अंकित गुप्ता प्रियंका से काफी पहले शो से बाहर हो गए थे।
लोगों को दोनों साथ में इतने अच्छे लगते हैं कि उनकी शादी की बातें करते हैं। हालांकि अब तक उन्होंने कहा है कि दोनों एक दूसरे के दोस्त हैं। लेकिन दोनों की बॉन्डिंग देखकर ये दोस्ती से ज्यादा लगता है। एक बार फिर कपल से शादी का सवाल किया गया। दोनों एक इवेंट पर पहुंचे थे।
यहां प्रियंका ने कहा, ''हम दोनों इतने अच्छे दोस्त हैं..क्या अभी रुको... अभी टाइम है... हम दोस्त हैं।'' वहीं अंकित बोलते हैं, ''यार हम दोनों आप लोगों को ऐसे अच्छे नहीं लगते? कितने खुश हैं..क्या शादी शादी।''
Pri:Hum don itne ache dost h..kya abi ruko abi time h..we r frnds
— Ajooni || Kuch nahi hai aur ab || (@PriyAnkitEra08) June 9, 2023
Ankit: (wid a fumble)yar hum dono ap logo ko ese ache nhi lagte?Kitne khush h..Kya shadi shadi😭😭
Man they Can’t lie in front of camera😭😭#PriyAnkit #AnkitGupta #PriyankaChaharChoudhary
pic.twitter.com/VBdbiCMWOn
प्रियंका और अंकित ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर की थी। दोनों ब्लैक आउटफिट में बड़े ही प्यारे लग रहे थे। उनका दरअसल ये एक फोटोशूट था, जहां उनकी ये वीडियो भी शूट हुई। ये वीडियो काफी वायरल हुई थी।
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकित गुप्ता जुनूनियत नाम के सीरियल में नजर आते हैं। वो एक रॉकस्टार का रोल प्ले कर रहे हैं। इस सीरियल की शूटिंग चंडीगढ़ में होती है। उनके साथ गौतम भी हैं, जो बिग बॉस 16 में ही नजर आए थे। जबकि प्रियंका चोपड़ा के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइअप मे हैं लेकिन उन्होंने इनमें से कुछ रिवील नहीं किया है। हालांकि एक बार उनका नाम शाहरुख खान की फिल्म डंकी के लिए भी आया था। पर कुछ कंफर्म नहीं हुआ।