खतरों के खिलाड़ी 13 शो में क्या प्रियंका चाहर चौधरी मारेगी धमाकेदार एंट्री? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर ऐसी खबर सामने आई थी कि वो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में नजर आ सकती है। लेकिन अब इस चीज पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Updated : March 08, 2023 09:43 PM ISTप्रियंका चाहर चौधरी को लेकर ऐसी खबर सामने आई थी कि वो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में नजर आ सकती है। लेकिन अब इस चीज पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
प्रियंका चाहर चौधरी तब से चर्चा में हैं जब से उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 16 में एंट्री की। एक्ट्रेस दर्शकों की पसंदीदा बन गईं। भले ही प्रियंका चाहर चौधरी ने शो को नहीं जीता लेकिन अपने डाउन टू अर्थ और रियल नेचर की वजह से लोगों का दिल जीता। बिग बॉस 16 में वो टॉप 55 फाइनलिस्टों में से एक थीं और टॉप 3 में पहुंचने के बाद बाहर हो गईं। हालांकि, बिग बॉस 16 में अपने सफर के बाद, प्रियंका सफलता की बुलंदियों पर हैं और कथित तौर पर उन्हें म्यूजिक वीडियो, शो और यहां तक कि कई फिल्मों के ऑफर मिले।
हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि प्रियंका चाहर चौधरी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के अगले वाले सीजन में नजर आ सकती है। लेकिन अब इंडिया टीवी के साथ बातचीत में प्रियंका ने इस शो के बारे में अपनी बात रखी। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी ऑफर किया गया है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि अभी उनका शो होल्ड पर है। उनके पास सोचने के लिए इस वक्त बहुत कुछ है। प्रियंका ने बताया कि उनके मन में कई तरह के डर हैं जिसकी वजह से स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के लिए राजी होने की उम्मीद है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रियंका इस ऑफर को स्वीकार करेंगी या फिर नहीं।
सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो बिग बॉस 16 में लॉक होने के दौरान, प्रियंका चाहर चौधरी अपनी राय खुलकर रखने के लिए जानी जाती थीं और उन्हें वो व्यक्त करने में कभी पीछे नहीं हुईं। उनकी तेज आवाज और सही बातें अक्सर होस्ट सलमान खान और दर्शकों ने भी पसंद की है। उनके उत्साही फैंस ने उन पर अपना अपार प्यार जमकर बरसाया।