Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की जिंदगी नर्क से भी बद्तर बनाएगा अभिमन्यु, छिनेंगी जीने की सारी वजह
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अक्षरा की जिंदगी में एक और नया तूफान आने वाला है।
Updated : October 20, 2023 05:24 PM ISTसीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अक्षरा की जिंदगी में एक और नया तूफान आने वाला है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस समय सीरियल अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर का ये शो लगातार टीआरपी लिस्ट में धमाल मचाए हुए है। ये शो बीते काफी समय से टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है। वहीं मेकर्स भी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को दिलचस्प बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। लगातार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस समय अबीर की कस्टडी को लेकर हंगामा मचा हुआ है।
जल्द ही अभिमन्यु अपने पैसे के दम पर अबीर की कस्टडी हथिया लेगा। अभिमन्यु की ये हरकत अक्षरा की जिंदगी तबाह करने वाली है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का सबूत तो सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का लेटेस्ट प्रोमो है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट प्रोमो में अक्षरा अबीर को अभिमन्यु के पास भेजने की तैयारी करती नजर आ रही है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोमो में अक्षरा अबीर को रेडी करती दिख रही है। इस दौरान अभिमन्यु अक्षरा के पास पहुंच जाएगा। अक्षरा अबीर के सामने अपना गम छिपाने की कोशिश करेगी। अक्षरा के आंसू देखकर अबीर कहेगा कि वो कि दिन में ही अपने मां के पास आ जाएगा। अबीर की बातें सुनकर अक्षरा फूटफूटकर रोएगी।
अबीर के जाते ही अक्षरा का दिल टूट जाएगा। अक्षरा अबीर को रोकने की कोशिश करेगी। अभिमन्यु अबीर को अपने साथ ले जाएगा। अक्षरा अभिनव के गले लगकर बहुत रोने वाली है। अक्षरा का हाल देखकर तो अभिमन्यु का भी दिल पसीज जाएगा। हालांकि मंजरी अपनी जीत का जश्न मनाएगी। अभिमन्यु अबीर को अपने साथ घर ले जाएगा। हालांकि कुछ समय में ही अबीर को अपनी मां की याद आने लगेगी। ऐसे में अभिमन्यु की भी परेशानियां बढ़ने वाली हैं।