Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सौतेले बेटे अरमान को उसका हक दिलाएगी विद्या, दादी सा की बोलती होगी बंद
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी कुछ नया आज देखने को मिलेगा। अपने सौतेले बेटे को उसका हक दिलाती हुई नजर आएगी विद्या।
Updated : March 21, 2024 12:15 PM ISTसीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी कुछ नया आज देखने को मिलेगा। अपने सौतेले बेटे को उसका हक दिलाती हुई नजर आएगी विद्या।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि शुरुआत में काफी कुछ होने वाला है। सीरियल की शुरुआत में अभिरा अरमान को ये समझाती हुई दिखाई देगी कि वो उसकी मां के चलते अपने परिवार को ना छोड़े। इसके बाद वो अरमान के साथ फोटो क्लिक करवाती हुई नजर आती है। ताकि जब भी उसे अरमान की याद आए तो वो उनस तस्वीर को देख लें। अरमान अभिरा का बर्ताव देखकर हैरान रह जाएगा। साथ ही उसके साथ एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें क्लिक करवाएगा। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के आज के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा जब सो जाएगी तो उसे देखकर अरमान खूब रोएगा। वो सोएगा कि उसकी वजह से बेचारी अभिरा की जिंदगी बर्बाद हो गई।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान के चले जाने के बाद अभिरा भी रोएगी। साथ ही अपने आप को हिम्मत देगी कि एक न एक दिन उसे अरमान से अलग तो होना ही था। अभिरा अपनी पैकिंग शुरू कर देगी। अभिरा अपने आप से बात करते हुए कहेगी कि वो मौका मिलते ही घर से भाग जाएगी। वहीं बी नानू भी अभिरा के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए नजर आएंगे। वो कहेंगे कि अभिरा को उनके हिस्से की भी खुशियां मिल जाए। वहीं, रूही भी भगवान से ये प्रार्थना करेगी कि अरमान इसी घर में रहे।
विद्या करेगी दादी सा की बोलती बंद
इसके बाद अगली सुबह जब अरमान और अभिरा को दादी सा घर छोड़कर जाने के लिए कहेगी तो विद्या अपनी आवाज उठाएगी। वो दादी सा से कहेगी कि वो अपना फैसला अपने पास ही रखें। पहले वो बहुत आराम से अपनी बात रख रही थी, लेकिन अब वो ऊंची आवाज में ये बात कहेगी कि अरमान और अभिरा इस घर को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। वैसे अब देखना ये होगा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में विद्या की आवाज क्या दादी सा के कानों तक पहुंच पाएगी या फिर नहीं।