'झलक दिखला जा 10' में हिस्सा नहीं ले रहे युवराज सिंह, ट्वीट कर लिखी ये बात
युवराज सिंह के बारे में खबर उड़ी कि वो झलक दिखला जा 10 में हिस्सा लेने जा रहे हैं लेकिन उन्होंने खुद इन खबरों का खंडन कर दिया है। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट भी किया है।
Updated : July 18, 2022 08:01 PM ISTयुवराज सिंह के बारे में खबर उड़ी कि वो झलक दिखला जा 10 में हिस्सा लेने जा रहे हैं लेकिन उन्होंने खुद इन खबरों का खंडन कर दिया है। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट भी किया है।
'झलक दिखला जा 10' का लेकर खासा माहौल बन गया है। इस शो का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। आखिरकार लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक शो को 2 सितंबर से ऑन एयर किया जाएगा। शो माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर जज करते नजर आएंगे। शो में कौन कौन हिस्सा ले रहा है, इस बात की खूब चर्चांए चल रही हैं। इस डांस रिएलिटी शो के लिए युवराज सिंह और हरभजन सिंह के नाम की खबरें हैं। लेकिन क्या ये दोनों क्रिकेटर वाकई में इस शो में हिस्सा ले रहे हैं, तो आपको बता दें कि इनमें से एक ने तो साफ कर दिया है कि वो शो का हिस्सा नहीं होगा। ये और कोई नहीं बल्कि युवराज सिंह हैं। युवराज सिंह ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ''मैं झलक दिखला जा मैं हिस्सा नहीं ले रहा हूं। गलत जानकारी।'' अब देखना है कि क्या हरभजन भी ऐसा जवाब देते हैं या वो सच में पार्ट लेंगे।
I’m not participating in Jhalak dikhlaja wrong information!
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) July 18, 2022
बाकी कंटेस्टेंट्स की बात करें तो नए सीजन के शो के लिए कई कलाकारों का नाम सामने आने लगा है। इसमें पिछले दिनों दिव्यांका त्रिपाठी का नाम सामने आया था। उनकी और मेकर्स की बातचीत चल रही है। उनके अलावा शो में आपको कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य, ये रिश्ता क्या कहलाता है के मोहसिन खान, निमृत कौर अहलूवालिया, रिद्धिमा पंडित और सिम्बा नागपाल जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। हालांकि फाइनल लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं शो के लिए टीवी अदाकारा अदा खान और एरिका फर्नांडीस को भी अप्रोच किया गया है।
जबकि तीनों जज का बारे में कहा जाए तो माधुरी और करण पहले भी शो का हिस्सा रह चुके हैं। माधुरी और नोरा फतेही दोनों ही डांस में उस्ताद हैं। जबकि करण जौहर अपनी हाजिर जवाबी और मस्त कंटेंट देने के लिए शो का हिस्सा बनेंगे। शो करीब 5 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहा है। जब ये शो बंद हुआ तो डांस दीवाने को टीवी पर उतारा गया था। लेकिन अबकी बार इस शो पर पूरा फोकस रहेगा। खबर तो ये भी आ रही है कि इस शो के लिए बिग बॉस 16 को आगे के लिए पोस्टपोन किया जाएगा। पिछला सीजन यानी झलक दिखला जा 9 मनीष पॉल ने होस्ट किया था, जबकि इस सीजन के लिए नए होस्ट की तालाश जारी है।