12th Fail Ott release date: विक्रांत मेसी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले महीने देगी दस्तक, जानें डिटेल्स!

    विक्रांस मेसी की फिल्म 12वीं फेल ओटीटी पर कब होगी रिलीज, यहां जानें डिटेल्स

    12th Fail Ott release date: विक्रांत मेसी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले महीने देगी दस्तक, जानें डिटेल्स!

    विक्रांत मेसी स्टारर फिल्म 12वीं फेल कम बजट की लेकिन बहुत ही बेहतरीन फिल्म थी जिसने सबको हैरान कर दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई कर डाली थी जबकि इस फिल्म की टक्कर सीधे कंगना रनौत की फिल्म तेजस से थी। 12वीं फेल को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। थिएटर्स में वाहवारी बटोरने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर भी छाने को तैयार है। 

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म अगले साल 2024 की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। कहा जा रहा है कि 12वीं फेल को जी5 के प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 

    27 अक्तूबर को रिलीज हुई 12वीं फेल फिल्म महज 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने नेट 50.68 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 

    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट?

    12वीं फेल को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद विक्रांत मेसी ने साहित्य आजतक में दी थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म को इंडिपेंडेंट नॉमिनेशन के जरिए ऑस्कर के लिए सबमिट किया गया है।

    किस बारे में है फिल्म?

    विक्रांत मेसी स्टारर ये फिल्म एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। फिल्म 12वीं फेल नाम के नोवल पर ही बनी है। इसमें आईपीएस डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा की कहानी दिखाई गई है। वो कैसे एक छोटे से गांव से उठकर शहर में आते हैं और तमाम स्ट्रगल के बावजूद अपना लक्ष्य पूरा करते हैं। इस दौरान उनकी प्यारी की कहानी भी दिखाई जाती है। 

    विक्रांत ने फिल्म में मनोज कुमार शर्मा का ही रोल निभाया है और उनकी इस फिल्म में एक्टिंग के लिए जमकर तारीफ हुई थी। 

    Tags