Aarya 3 Part 2 Release Date: आर्या सरीन का बदला है बाकी, इस दिन दुश्मनों को मौत के घाट उतारेंगी सुष्मिता सेन

    अब आर्या सरीन को देखकर हिल जाएंगे आप, सुष्मिता सेन की वेब सीरीज का पार्ट 2 इस दिन होगा रिलीज

    Aarya 3 Part 2 Release Date: आर्या सरीन का बदला है बाकी, इस दिन दुश्मनों को मौत के घाट उतारेंगी सुष्मिता सेन

    सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज आर्या का तीसरा सीजन 3 नवंबर, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस वेब सीरीज में केवल 4 एपिसोड ही थे और आर्या सरीन की कहानी अधूरी ही थी। उसने करीबी लोग इसमें मरते हुए दिखाए गए थे। केडिया और रूप जैसे आर्या के वफादार और करीबी लोगों को नंदिनी के पति सूरज ने मार दिया था। लेकिन चौथे एपिसोड में आर्या को सूरज का मारना पड़ता है जबकि वो मारना नहीं चाहती थी।

    अब आर्या को जो 1000 करोड़ का ड्रग्स का कंसाइनमेंट पकड़ा गया था। उसे भी छुड़वाकर अब रशियन तक पहुंचाना है। लेकिन नालिनी भी उसके रास्ते में एक बड़ा रोड़ा है। वहीं दौलत को अभी तक आर्या ने दूर रखा है। लेकिन कुछ ट्विस्ट ऐसे छोड़े गए हैं जिससे साफ है कि दौलत ही आखिर में आर्या को मुसीबत से बताएगा। बहुत सारे सवालों के जवाब अब आगे मिलने बाकी हैं। 

    आर्या वेब सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों का इंतजार आखिरकार अब खत्म होने वाला है। दरअसल मेकर्स ने ये ऐलान कर दिया है और बता है कि आर्या का अगला पार्ट कब आएगा। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक प्रोमो शेयर करते हुए बताया है कि आर्या सीजन 3 का पार्ट 3 अगले महीने 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होगा। जाहिर है फैंस इस खबर से काफी खुश होंगे।

    सुष्मिता सेन को ये आखिरी सीजन शूट करते हुए दिल का दौरा पड़ा था, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और वो वहां से सही सलामत लौटी थीं। सुष्मिता सेन को इस सीरीज की वजह से बहुत प्यार मिला है। वो ओटीटी पर इस वजह से छा गई हैं। पिछले साल उन्होंने ओटीटी पर ही ताली नाम की फिल्म की थी जिसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का रोल किया था। एक्ट्रेस अब ऐसे ही धांसू धांसू रोल्स अपने लिए चुनती हैं और बहुत ही कम प्रोजेक्ट्स करती हैं।

    Tags