लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा को बॉयफ्रेंड आकाश से मिला ये खास तोहफा, देखिये

    अंजलि अब अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसंवाल के साथ मुंबई घूम रही हैं। हाल में एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड को लेने मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है।

    लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा को बॉयफ्रेंड आकाश से मिला ये खास तोहफा, देखिये

    कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' से अपनी अलग पहचान बनाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लूएन्सर अंजलि अरोड़ा को विनर रहे मुनव्वर फारूकी के साथ खूब पसन्द किया गया था। शो के दौरान इनकी बॉन्डिंग को दोस्ती से कुछ ज्यादा ही समझा गया था। लेकिन जैसे ही शो खत्म हुआ दोनों अपने बाहरी और पुराने रिश्ते में बिजी हो गए। बाहर आते ही मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रैंड नाज़िल को दुनिया से मिलवा दिया। अंजलि अब अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसंवाल के साथ मुंबई घूम रही हैं। हाल में एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड को लेने मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है।

    वीडियो में अंजलि और आकाश एक ज्वेलरी शोरूम में नज़र आ रहे हैं। यहां बॉयफ्रेंड ने अपनी फेमस गर्लफ्रैंड के चेन का खास तोहफा खरीदा और उन्हें सबके सामने शॉप में ही पहना दिया। इस वीडियो में अंजलि काफी खुश नजर आ रही हैं। देखिये-

    खबरों की मने तो अंजलि और आकाश कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। लेकिन अब अंजलि मुंबई में अपना नया आशियाना तलाश रही हैं। ऐसे में लॉन्ग डिस्टेंस का असर इस रिश्ते पर कितना और कैसा रहेगा इस बारे में कुछ भी कहा जाना मुश्किल है। वैसे हाल में अंजलि को अपने लॉकअप वाले कैदी एक्टर अली मर्चेंट के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों कभी स्कूटी राइड पर देखे गए तो कभी मॉल में स्पॉट हुए। वहीं अब आकाश के आ जाने से अंजलि उन्हें के साथ थोड़ा समय बिता रही हैं।

    बता दें, लॉकअप में आने से पहले भी अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर नाम थीं। उन्हें करीब 10 मिलियन लोग फॉलो करती थीं। उनका कच्चा बादाम वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसी पॉपुलैरिटी देखते हुए उन्हें लॉकअप में मौका दिया गया था। शो के दौरान उनकी विनर मुनव्वर फारुकी के साथ खास बॉन्डिंग देखी गई थीं। लेकिन शो से बाहर आने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते में होने का खुलासा कर दिया। अब फैंस इन्हें दोबारा साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी खबरें थीं कि अंजलि आने वाले दिनों में कई नए प्रोजेक्ट्स में दिख सकती हैं। एक म्यूजिक वीडियो में मुनव्वर फारुकी के साथ आने की खबर है।

    बता दें, कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ ने कई कंटेस्टेंट को एक नई पहचान दी है। साइशा शिंदे, मुनव्वर फारुकी को खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन ऑफर किया गया है। वहीं बाक़ी कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। पहले सीजन को मिले इतने प्यार के बाद अब दूसरे सीजन का इंतजार हो रहा है।

    Tags