शुभम शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंची लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा और साइशा शिंदे, देखिये

    शो के दौरान विनर रहे मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी जोड़ी भी पसंद की गई। लेकिन जैसे ही शो ओवर हुआ ये जोड़ी भी खत्म हो गई और अपनी असली जिंदगी के प्यार के पास वापस लौट गई। इस बीच अब अंजलि का एक नया वीडियो सामने आया है।

    शुभम शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंची लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा और साइशा शिंदे, देखिये

    कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। शो में आये इंडस्ट्री के जाने पहचाने चेहरों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस शो से स्टार बन कर बाहर निकले। इस शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को खूब पसंद किया गया था। शो के दौरान विनर रहे मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी जोड़ी भी पसंद की गई। लेकिन जैसे ही शो ओवर हुआ ये जोड़ी भी खत्म हो गई और अपनी असली जिंदगी के प्यार के पास वापस लौट गई। इस बीच अब अंजलि का एक नया वीडियो सामने आया है।

    दरअसल, हाल में शो के कंटेस्टेंट शुभम शर्मा ने अपने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी रखी थी। खास बात रही कि इस ग्रैंड पार्टी में उनके लॉकअप की साथी अंजलि अरोड़ा और साइशा शिंदे भी पहुंची थीं। अब इस पार्टी के दो वीडियोज सामने आये हैं। पहले वीडियो में अंजलि को शुभम की पार्टी में एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरे वीडियो में अंजलि और साइशा साथ में नज़र आ रही हैं। अंजलि खुश नज़र आ रही हैं। देखिये वीडियो-

    बता दें, लॉकअप में आने से पहले भी अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर नाम थीं। उन्हें करीब 10 मिलियन लोग फॉलो करती थीं। उनका कच्चा बादाम वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसी पॉपुलैरिटी देखते हुए उन्हें लॉकअप में मौका दिया गया था। शो के दौरान उनकी विनर मुनव्वर फारुकी के साथ खास बॉन्डिंग देखी गई थीं। लेकिन शो से बाहर आने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते में होने का खुलासा कर दिया। अब फैंस इन्हें दोबारा साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी खबरें थीं कि अंजलि आने वाले दिनों में कई नए प्रोजेक्ट्स में दिख सकती हैं। एक म्यूजिक वीडियो में मुनव्वर फारुकी के साथ आने की खबर है। हालांकि, अभी तक पुष्टि नहीं की गई।

    Tags