बेटे अरहान ने मलाइका अरोड़ा की ड्रेस को कहा 'टेबल नैपकिन', लगा दी मम्मी की क्लास
मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान हाल ही उनके चैट शो में नजर आए हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनका शो में आना मलाइका के लिए भारी पड़ गया है।

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपना नया शो मूविंग इन विद मलाइका चला रही हैं। डिज्नी प्लस हॉस्टार पर आने वाले इस शो को लोग पसंद भी कर रहे हैं। इसमें अलग अलग गेस्ट नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस चैट शो में उनके मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान नजर आए। ये पहली बार था जब वो इस तरह से किसी चैट शो में आए और खुलकर बात की। पूरे शो के दौरान उनका जोली नेचर नजर आया। अरहान ने अपनी ही मां के कपड़ों का मजाक उड़ाया। यहां तक कि उन्होंने कहा कि उनकी मौकी अमृता अरोड़ा उनके लिए पहली पॉजिशन पर हैं।
अरहान ने कहा कि वो अपनी मौसी अमृता अरोड़ा के लिए बायस्ड हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि वो उनके लिए पहली पॉजिशन पर आ गई हैं। लेकिन फिर वो आगे तुरंत बोलते हैं कि वो मजाक कर रहे हैं। अरहान ने बोला कि उनके और उनकी मां के बीच एक ही कॉमन चीज है कि दोनों अपने पैरेंट्स के बड़े बच्चे हैं। हालांकि अरहान को इकलौते हैं, वो ही बड़े और वो ही छोटे हैं।
मलाइका शो के दौरान एक क्रॉप टॉप में थीं और इसमें ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रिप थी। मलाइका की इस ड्रेस को देखकर अरहान खान ने उनकी ड्रेस की तुलना पहले टेबल नैपकिन से की और फिर कहा, ''आप अभी जेल की कैदियों जैसी लग रही हो।'' मलाइका और अरहान का ये पूरा एपिसोड काफी फन था। दोनों की काफी मस्ती और बिंदास महौल नजर आया।
अरहान खान मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं। मलाइका अरबाज से साल 2017 में अलग हो गई थीं और तब से अरहान अपनी मां के साथ ही रहे हैं। फिलहाल वो यूएस में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल वो इंडिया आए हुए हैं। अरहान खान से मिलने के लिए अरबाज खान आज भी उनके पास आते हैं। कई बार जब अरहान यूएस जा रहे होंते हैं तो एयरपोर्ट पर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा साथ नजर आए हैं।