फरहान अख्तर का मिस मार्वल से पहला लुक हुआ आउट, वीडियो में देखिए कैसे देंगे सुपरगर्ल का साथ

    मिस मार्वल सीरीज में फरहान अख्तर के लुक का खुलासा हो गया है। डिज्नी हॉटस्टार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर के किरदार की झलक देखने को मिली है। 

    फरहान अख्तर का मिस मार्वल से पहला लुक हुआ आउट, वीडियो में देखिए कैसे देंगे सुपरगर्ल का साथ

    फिल्म मिस मार्वल सीरीज का फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस सीरीज में एक्टर फरहान अख्तर भी एक्टिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। फैंस सीरीज में फरहान अख्तर का लुक देखने के लिए काफी बेताब थे। अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। डिज्नी हॉटस्टार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर का सीरीज से जुड़ा लुक सामने आया। फैंस उनके लुक को देखकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

    डिज्नी हॉटस्टार ने जो वीजियो शेयर किया है, उसमें इमान वेल्लानी, मोहन कपूर, जेनोबिया श्रॉफ, सागर शेख, अरामिस नाइट और फवाद खान अहम रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत के कुछ मिनट बाद ही हमें एक्टर फरहान अख्तर के किरदार की झलक देखने को मिल जाएगी। इस वीडियो पर फैंस कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    मिस मार्वल से जुड़ी है ये अहम जानकारी

    सीरीज मिस मार्वल आज स्ट्रीम होने जा रही है। मिस मार्वल में इमान वेल्लानी लीड रोल निभाती हुई नजर आने वाली हैं। जोकि पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी एक्ट्रेस हैं। सीरीज में वो कमला खान उर्फ मिस मार्वल का रोल निभा रही हैं। आज से इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। पहले सीजन का पहला एपिसोड आज से शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज का आखिरी एपिसोड 13 जुलाई को स्ट्रीम किया जाना है। हर एपिसोड 34 से 35 मिनट तक का होने वाला है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सीरीज के एपिसोड की टाइमिंग भी बढ़ाई जा सकती है। 

    Tags