लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा इस शख्स से करने जा रही हैं शादी? दुल्हन के लिबास में शेयर की तस्वीरें

    अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटोशूट शेयर किया है जिसमें वो दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या वो शादी करने जा रही हैं।

    लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा इस शख्स से करने जा रही हैं शादी? दुल्हन के लिबास में शेयर की तस्वीरें

    लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम गर्ल के नाम से भी पॉपुलर हो चुकी हैं। वो सोशल मीडिया स्टार हैं। वो जो कुछ भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, वो इंटरनेट पर छा जाता है। फिर चाहे वो उनकी डांस करते हुए वीडियो हो या उनकी कोई दिलकश तस्वीर। उनकी खूबसूरती की हर कोई दीवाना है। अंजलि ने अब हाल ही में अपनी एक दुल्हन के लिबास में फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस इन फोटोज में लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथों में चूड़ा पहना है। गले में नेकलेस और माथे पर बड़ा सा मांग टीका भी है। उन्होंने अपने इस लुक को कमरबंद से पूरा किया है। इन फोटोज के साथ अंजलि ने अपने कैप्शन में लिखा, ''बड़े दिन के लिए तैयार हो रही हूं। एक बड़ी खबर आपके लिए आ रही है।'' 

    इन फोटो के सामने आने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या अंजलि शादी करने वाली हैं। वो वैसे भी आकाश को डेट कर रही हैं। हालांकि ये अभी पूरी तरह से साफ नहीं है। चूंकि अंजलि एक सोशल मीडिया स्टार हैं तो ये उनके किसी कोलेबोरेशन की एड हो सकती है। लेकिन जो भी है वो जल्द ही आपके सामने आ जाएगा। 

    किसे डेट कर रही हैं अंजलि?

    अंजलि अरोड़ पिछले दो साल से आकाश संसनलाल नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। ये शख्स भी डिजिटल क्रिएटर है और अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग उम्मीद लगाने लगे हैं कि कहीं अंजलि आकाश से ही तो शादी नहीं करने जा रही हैं।

    अंजलि जब लॉक अप नाम के रिएलिटी शो में थीं तो उनका नाम मुन्नवर फारुकी के साथ भी जुड़ा था लेकिन उन्होंने साफ कर दिया था कि वो आकाश के साथ ही रिलेशन मे हैं। वहीं सोशल मीडिया स्टार का नाम एक एमएमएस कांड में भी उछला था। बताया जा रहा था कि एक लीक हुई वीडियो में अंजलि अरोड़ा हैं। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया था कि वीडियो में दिखाई दे रही लड़की वो नही हैं। लेकिन लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

    Tags