फैंस के जज्बातों के साथ खेल गई काजोल, पोस्ट शेयर कर बताया आखिर क्यों लिया था सोशल मीडिया से ब्रेक

    काजोल ने आज सुबह इस बात की जानकारी दी थी कि वो सोशल मीडिया छोड़ रही है, लेकिन अब उनकी वो सारी बातें झूठी निकली है। जानिए कैसे?

    फैंस के जज्बातों के साथ खेल गई काजोल, पोस्ट शेयर कर बताया आखिर क्यों लिया था सोशल मीडिया से ब्रेक

    एक्ट्रेस काजोल सुबह से ही फैंस के बीच अपने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात की थी। इंस्टा पर उनके एक पोस्ट के अलावा कोई भी पोस्ट नजर नहीं आ रहा था। फैंस को इस बात की चिंता होने लगी थी कि एक्ट्रेस ने आखिर इतना बड़ा फैसला क्यों लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि काजोल ने ये सभी चीजें एक स्टंट के तौर पर की थी। हम ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि अब उनकी सारे इंस्टा के पोस्ट दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक नया पोस्ट अपनी आने वाली वेब सीरीज से जुड़ा शेयर किया है।

    दरअसल काजोल ने ये सभी चीजें अपनी आने वाली वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए की थी। उन्होंने हाल ही में अपना एक नया पोस्ट सीरीज की अनाउंसमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया है। काजोल की आने वाली सीरीज का ना है द ट्रायल-प्यार, कानून-धोखा। सीरीज से जुड़े एक छोटे से वीडियो में काजोल वकील के तौर पर दिखाई दे रही हैं। यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ काजोल का वीडियो यहां। 

    काजोल के इस वेब सीरीज से जुड़े वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहैे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भगवान का शुक्र है कि आपके निजी जीवन में कुछ भी बुरा नहीं हुआ और यह इस सीरीज के ट्रेलर के लिए सिर्फ एक चौंकाने वाली खबर थी !! मैं आपको इस सीरीज में देखने का इंतजार नहीं कर सकता। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- बहुत बढ़िया! झूठी चेतावनी! अगली बार कोई आप पर विश्वास नहीं करेगा। इसके अलावा कुछ लोग काजोल द्वारा किए गए इस पब्लिकल स्टंट की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।