TRP बटोरने के लिए अपने जानीदुश्मन संग काम करने को राजी हुए कपिल शर्मा, कैमरे के आगे सुनील ग्रोवर को दिखाए तेवर
खबर आ रही है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने अपनी सालों पुरानी दुश्मनी को भुलाने का फैसला कर लिया है।

Kapil Sharma and Sunil Grover
एक जमाना था जब टीवी की दुनिया पर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी का सिक्का था। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी के दम पर सालों तक फैंस के दिलों पर राज किया। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के एपिसोड्स में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर जमकर बहस करते नजर आते थे। जिसके बाद एक समय ऐसा भी आया जब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने सच में एक दूसरे से झगड़ा कर लिया। फ्लाइट में शराब के नशे में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर की बेइज्जती कर दी थी। जिसके बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक दूसरे के दुश्मन बन गए।
इस बात को आज 6 साल बीत गए। इस दौरान कई सितारों ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की दुश्मनी खत्म करने की कोशिश की। इस लिस्ट में एक नाम सलमान खान का भी है। कपिल शर्मा ने भी कई बार सुनील ग्रोवर से माफी मांगने की कोशिश की। हालांकि इतना सब होने के बाद भी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की दोस्ती नहीं हो गई। इसी बीच कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को लेकर बड़ी खबर आ रही है।
ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो 6 साल की दुश्मनी निभाने के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर से साथ काम करने वाले हैं। इस बात का सबूत द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो है जो कि जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो फैंस के साथ साझा किया है। जिसमें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान भी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक दूसरे से बहस करते दिखे। सुनील ग्रोवर ने फ्लाइट का जिक्र करते हुए कपिल शर्मा को ताना भी मारा। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। लोग अब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।